All ToolsBlog & GuidesPrint ToolsImage ToolsLatest ToolsCyber Cafe ToolsSarkari Form ToolsTop 20 ToolsCalculatorsPDF ToolsTyping ToolsText ToolsUtilitiesSecurity ToolsMost Popular ToolsGovt ID PrintPhoto ResizerKisan CalculatorsFinance CalculatorsHealth CalculatorsBanking CalculatorsConverter ToolsExplore Website
Home Blog & Guides Article

Truecaller पर गलत नाम कैसे बदलें या हमेशा के लिए Delete (Unlist) करें?

Advertisement
Listen to this article
Listening...

1. आख़िर Truecaller आपका गलत नाम क्यों दिखाता है?

सोचिए, आपने किसी नई कंपनी में जॉब के लिए इंटरव्यू दिया। HR आपको कॉल करता है, लेकिन उसके फोन की स्क्रीन पर आपका नाम 'Raju Halwai', 'Fraud', या 'Spammer' लिखा आ रहा है! आपका क्या Impression पड़ेगा? आपकी तो बिना कुछ किए ही नौकरी या इज़्ज़त चली गई।

आजकल साइबर कैफे वालों CSC VLE, छोटे दुकानदारों, और आम लोगों को यह परेशानी बहुत झेलनी पड़ रही है।
अगर आपका कोई बिज़नेस है और Truecaller पर आपका नंबर 'Spam' और लाल रंग में दिखने लगे, तो लोग आपका फोन उठाना ही बंद कर देते हैं। इससे सीधा आपके धंधे और कमाई पर असर पड़ता है। कई बार दोस्तों की मजाक की वजह से या किसी पुरानी दुश्मनी की वजह से आपका नाम कुछ गलत सेव हो जाता है, और आप परेशान हो जाते हैं कि इसे ठीक कैसे करें।

इस ब्लॉग आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि Truecaller का सिस्टम काम कैसे करता है, और आप अपने नंबर को हमेशा के लिए वहां से गायब (Unlist) या सही कैसे कर सकते हैं।

Truecaller पर गलत नाम कैसे बदलें या हमेशा के लिए Delete (Unlist) करें?

2. Truecaller को आपका नाम कैसे पता चलता है?

बहुत से लोगों को लगता है कि Truecaller आधार कार्ड या टेलीकॉम कंपनी Jio/Airtel/VI से आपका नाम लेता है। यह 100% गलत है! Truecaller के पास डेटा पहुँचने के ये 5 मुख्य रास्ते हैं:

  • Contact List

जब भी आप या आपका कोई दोस्त Truecaller इंस्टॉल करता है, तो यह ऐप उसकी पूरी 'कांटेक्ट लिस्ट' अपने सर्वर पर कॉपी कर लेता है। अगर आपके 5 दोस्तों ने आपका नाम 'Kalua Bhai' सेव किया है, तो Truecaller भी दुनिया को वही नाम दिखाएगा!

  • Community Database

करोड़ों लोगों के फोनबुक डेटा को मिलाकर एक 'कम्युनिटी डेटा' बनता है। जिस नाम से आपका नंबर सबसे ज्यादा बार सेव हुआ होगा, वही नाम आपका 'Caller ID' बन जाएगा।

  • Business Profile

कई बार कंपनियां खुद अपना डेटा Truecaller को देती हैं ताकि उनका नाम 'Verified Business' के रूप में दिखे।

  • Spam Reports

अगर 10-15 लोगों ने आपके नंबर को 'ब्लॉक और रिपोर्ट (Block & Report)' कर दिया, तो ऐप आपके नंबर को लाल रंग (Red Alert) में 'Spam' घोषित कर देता है।

  • AI Name Suggestions

कई बार ऐप खुद अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से नाम का अंदाज़ा लगा लेता है, जो अक्सर गलत होता है।

3. Truecaller पर नाम सुधारने में लोग सबसे बड़ी गलती क्या करते हैं?

जब लोगों को पता चलता है कि उनका नाम गलत आ रहा है, तो वो घबराहट में ये 4 बेवकूफियां करते हैं, जिनसे कोई Permanent Solution नहीं मिलता:

  1. सिर्फ App Uninstall कर देना: आपको लगता है कि फोन से ऐप डिलीट करने से डेटा डिलीट हो गया? बिल्कुल नहीं! आपका नाम उनके सर्वर पर अभी भी सेव है।

  2. Edit Profile करना: आप ऐप खोलकर अपना नाम 'Ravi Kumar' कर लेते हैं, लेकिन 2 दिन बाद वो फिर से पुराना और गलत नाम दिखाने लगता है।

  3. Cache Clear करना: फोन की सेटिंग में जाकर ऐप का डेटा क्लियर करने से सिर्फ आपके फोन का कचरा साफ होता है, Truecaller का सर्वर का डाटा साफ नहीं होता।

  4. OTP Verify करना: बार-बार लॉगआउट करके OTP मंगाने से कुछ नहीं होता।

सच्चाई: जब तक आप सही प्रक्रिया से नंबर को 'Unlist' नहीं करेंगे, यह बीमारी खत्म नहीं होगी!

4. आखिर किन कारणों से Truecaller पर गलत नाम दिखता है?

  1. किसी ने गलत नाम से Save किया: आपके दोस्तों या किसी अजनबी का मजाक।

  2. पुराना Owner (SIM Recycled): TRAI के नियम के अनुसार, 90 दिन नंबर बंद रहने पर वो किसी और को बिक जाता है। हो सकता है वो नाम उस नंबर के 'पुराने मालिक' का हो!

  3. Business Number: अगर आपने किसी पुरानी दुकान का नंबर खरीदा है, तो उस दुकान का नाम ही दिखाता रहेगा।

  4. Fake Identity: किसी हैकर ने जानबूझकर आपका नंबर किसी फ्रॉड नाम से सेव करवा दिया हो।

5. Truecaller से अपना Number हमेशा के लिए Delete (Unlist) कैसे करें?

अगर आप चाहते हैं कि जब भी आप किसी को कॉल करें, तो आपका कोई भी नाम सही या गलत Truecaller पर न दिखे, तो आपको यह '2-Step' तरीका अपनाना होगा जिससे आपका नंबर हमेशा के लिए हट जायेगा।

ध्यान दें: सिर्फ ऐप डिलीट करने से काम नहीं चलेगा, आपको पहले अपना अकाउंट Deactivate करना होगा।

स्टेप 1: पहले अकाउंट Deactivate (निष्क्रिय) करें:

  1. अपने मोबाइल में Truecaller ऐप खोलें।

  2. ऊपर कोने में Profile / Menu में थ्री डॉट्स (...) पर क्लिक करें और Settings में जाएं।

  3. Privacy Center पर क्लिक करें।

  4. सबसे नीचे जाएं, वहां Deactivate Account का विकल्प मिलेगा। उस पर क्लिक करके 'Yes' कर दें। अब आपका ऐप बंद हो जाएगा।

स्टेप 2: वेबसाइट पर जाकर नंबर Unlist करें:

  1. अब अपने फोन या कंप्यूटर के ब्राउज़र में जाएं और टाइप करें: https://www.truecaller.com/unlisting

  2. वहां अपना मोबाइल नंबर Country Code (+91) के साथ डालें जैसे: +919876543210।

  3. 'I am not a robot' वाले बॉक्स पर टिक करें।

  4. 'Unlist Phone Number' बटन पर क्लिक करें।

🚨 जरूरी सूचना: Unlist बटन दबाने के बाद आपका नाम तुरंत नहीं हटता है। Truecaller के सर्वर से आपका डेटा पूरी तरह डिलीट होने में 24 घंटे का समय लगता है। इसलिए 24 घंटे तक शांति रखें और ऐप को दोबारा Install न करें!

6. Truecaller पर नंबर Unlist करने के बाद क्या होगा?

कई लोगों को लगता है कि Unlist करने से उनकी सिम बंद हो जाएगी या कॉल नहीं लगेगी। ऐसा कुछ नहीं होता!

  • Search नहीं होगा: अगर कोई Truecaller पर आपका नंबर सर्च करेगा, तो 'No Results Found' आएगा।

  • Name हट जाएगा: कॉल करने पर सामने वाले की स्क्रीन पर आपका कोई भी नाम नहीं दिखेगा, सिर्फ नंबर जाएगा।

  • Business Profile हट जाएगी: अगर कोई पुरानी दुकान का नाम आ रहा था, तो वो हमेशा के लिए डिलीट हो जाएगा।

  • Spam History का क्या होगा?: अगर आपके नंबर पर बहुत ज्यादा Spam रिपोर्ट है, तो कभी-कभी Unlist करने के बाद भी लाल रंग (Red Alert) नहीं हटता। इसका इलाज नीचे बताया गया है।

7. अगर Truecaller पर Number रखना है, लेकिन 'सिर्फ नाम बदलना है' तो क्या करें?

अगर आप चाहते हैं कि आपका नाम दिखे, लेकिन 'सही नाम' दिखे और Unlist नहीं करना चाहते है, तो ये 3 तरीके अपनाएं:

  • Suggest Better Name (बेहतर नाम सुझाएं): अपने फोन से नहीं, बल्कि अपने 4-5 दोस्तों के फोन जिनमें Truecaller हो उससे अपना नंबर सर्च करें। वहां आपका गलत नाम दिखेगा। उसी नाम के नीचे 'Suggest a Better Name' का विकल्प होता है। वहां अपना सही नाम डालकर सबमिट कर दें। जब 4-5 लोग ऐसा करेंगे, तो सिस्टम आपका नाम बदल देगा।

  • Verified Profile (Blue Tick): ऐप में जाकर अपनी प्रोफाइल को अपने Google के Gmail या Facebook अकाउंट से लिंक कर दें। इससे आपका नाम तुरंत अपडेट हो जाएगा और नाम के आगे 'Verified' का Badge लग जाएगा।

  • Business Profile: अगर आपकी दुकान है, तो ऐप में 'Create a Business Profile' पर जाकर अपनी दुकान का नाम, फोटो और लोकेशन डाल दें।

8. Truecaller से Spam या 'Red Alert' कैसे हटाएं?

यह कैफे वालों और सेल्स वालों के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द है। लोग अनजाने में आपका नंबर स्पैम रिपोर्ट कर देते हैं। इसे हटाने का 100% पक्का तरीका:

  1. Email / Support Ticket: आपको Truecaller की सपोर्ट टीम को एक ईमेल भेजना होगा (support@truecaller.com)।

  2. ईमेल में लिखें: "Dear Truecaller Team, my personal/business number +91-XXXXX is wrongly marked as Spam. I am a CSC VLE / Businessman, not a spammer. Please remove the red alert and spam tags."

  3. Proof: ईमेल के साथ अपना कोई Visiting Card, दुकान का बैनर, या GST/CSC सर्टिफिकेट की फोटो जरूर अटैच करें।

  4. कब Remove होता है? सपोर्ट टीम इसे मैन्युअली चेक करती है और 48 से 72 घंटों के अंदर आपके नंबर से 'लाल धब्बा (Red Alert)' हमेशा के लिए हटा देती है।

9. सावधान! Truecaller आपका कौन-कौन सा Data Collect करता है?

अगर आप यह ऐप इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको पता होना चाहिए कि आप अपनी कौन सी 'प्राइवेसी' बेच रहे हैं। जब आप 'Allow' पर क्लिक करते हैं, तो ये डेटा कंपनी के पास जाता है:

  • Name & Mobile Number: आपका और आपकी फोनबुक के सारे कांटेक्ट्स का।

  • SMS Permission: बैंक के OTP से लेकर आपके पर्सनल मैसेज तक।

  • Call Log: आपने किसे, कब और कितनी देर बात की।

  • Location: अगर आपने GPS की परमिशन दी है, तो आप कहाँ जा रहे हैं, सब रिकॉर्ड होता है।

  • Device Info: आपके मोबाइल का मॉडल (IP Address) और इंटरनेट कनेक्शन।

10. तो क्या Truecaller इस्तेमाल करना सुरक्षित है?

हर सिक्के के दो पहलू होते हैं।

  • Advantages (फायदे): यह आपको फ्रॉड जैसे जामताड़ा या क्रेडिट कार्ड स्कैम कॉल उठाने से बचाता है। बैंक और डिलीवरी बॉय की कॉल पहचानने में मदद करता है।

  • Disadvantages (नुकसान): आपकी Privacy खतरे में रहती है। आपका पर्सनल नंबर एक 'पब्लिक डायरेक्टरी' में चला जाता है।
    सलाह: अगर इस्तेमाल करना ही है, तो इसे सिर्फ 'Caller ID' की परमिशन दें, 'SMS' और 'Contacts' की परमिशन फोन की सेटिंग से जाकर 'Deny' कर दें।

11. Truecaller पर Fake Caller ID और 'Name Spoofing' से कैसे बचें?

यह एक बहुत ही एडवांस्ड और खतरनाक फ्रॉड है जो इंटरनेट पर कम लोग बताते हैं।
कई बार आपके फोन पर कॉल आता है और Truecaller पर लिखा आता है "Police Inspector" या "SBI Bank Manager"। आप डर कर कॉल उठा लेते हैं।
हैकर्स 'VOIP (इंटरनेट कॉलिंग)' सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते हैं, जिससे वो जो भी नाम चाहें, वो आपकी स्क्रीन पर Flash करा सकते हैं। इसे Name Spoofing कहते हैं।

बचाव: सिर्फ स्क्रीन का नाम देखकर किसी को OTP या पैसे न दें। बैंक या पुलिस कभी भी व्हाट्सएप या नॉर्मल कॉल पर पैसे नहीं मांगती।

12. eCAFE TOOLS की डिजिटल सुरक्षा सलाह अपने Data को लॉक करें

जब आप जान चुके हैं कि इंटरनेट पर आपका डेटा Contact, SMS कितनी आसानी से चोरी हो रहा है, तो आपको अपनी सुरक्षा खुद करनी होगी।

👉 [eCAFE TOOLS] डिजिटल सुरक्षा और प्राइवेसी टूल्स
क्या आप अपना बैंक का पासवर्ड, आधार नंबर या पर्सनल फोटो व्हाट्सएप पर शेयर करते हैं?

Strong Password Generator
अपने सभी अकाउंट्स के लिए 1-क्लिक में हैक-प्रूफ पासवर्ड बनाएं!
Open Tool Now
Secret Text Encryptor
अपने प्राइवेट मैसेज को 'सीक्रेट कोड' में बदलें, जिसे बिना पासवर्ड कोई न पढ़ सके।
Open Tool Now

13. अगर आपका नाम Truecaller पर बार-बार वापस वही नाम आ जाता है तो क्या करें?

बहुत लोग यह सर्च करते हैं। अगर आपने Unlist कर दिया, लेकिन 10 दिन बाद फिर से गलत नाम दिखने लगा, तो इसका मतलब है कि आपके किसी दोस्त या रिश्तेदार ने अपने फोन में Truecaller इंस्टॉल किया है और उसने आपका नाम गलत सेव कर रखा है!
ऐप ने उसका डेटा फिर से खींच लिया। इसका पक्का इलाज यही है कि आप अपने दोस्तों से पूछें कि "भाई, तुमने मेरा नंबर किस नाम से सेव किया है?" उन्हें अपना नाम सही करने को बोलें।

14. Truecaller पर नाम बदलने के लिए लोग अक्सर ये 5 सबसे बड़ी गलतियां करते है

नाम बदलने के चक्कर में ये 5 गलतियां कभी न करें:

  1. सिर्फ App Delete करना: इससे सर्वर का डेटा डिलीट नहीं होता।

  2. सिर्फ Profile Edit करना: यह परमानेंट इलाज नहीं है।

  3. Deactivate न करना: बिना अकाउंट डीएक्टिवेट किए सीधा Unlist वाली साइट पर जाना।

  4. 24 घंटे का इंतज़ार न करना: Unlist करने के तुरंत बाद चेक करना और गुस्सा होना।

  5. Spam Appeal न करना: Spam हटाने के लिए ईमेल न करना।

15. Truecaller के कुछ महत्वपूर्ण लिंक

किसी भी Third-party फर्जी लिंक पर क्लिक न करें। हमेशा आधिकारिक वेबसाइट्स का ही उपयोग करें:

  • Truecaller Unlist Page: truecaller.com/unlisting

  • Support & Spam Appeal: support@truecaller.com

  • Privacy Policy: truecaller.com/privacy

16. निष्कर्ष

आज के समय में आपकी 'Digital Identity' आपकी सबसे बड़ी संपत्ति है। आपका मोबाइल नंबर और उसके साथ जुड़ा हुआ आपका नाम आपकी इज़्ज़त तय करता है।

Truecaller पर गलत नाम देखकर घबराएं नहीं। जैसा कि हमने ऊपर बताया, सिर्फ ऐप को डिलीट कर देना समस्या का हल नहीं है। हमेशा सही और 'Official' तरीका अपनाएं। पहले अकाउंट को Deactivate करें और फिर वेबसाइट से जाकर उसे हमेशा के लिए Unlist कर दें।

और सबसे जरूरी बात, अपनी Privacy को लेकर सतर्क रहें। हर किसी ऐप को बिना पढ़े 'Allow Permissions' न दें। सुरक्षित रहें, स्मार्ट बनें, और अपनी डिजिटल इज़्ज़त को खुद प्रोटेक्ट करें!

🚨 Important Disclaimer: यह लेख केवल Truecaller की आधिकारिक वेबसाइट और उनके नियमों की जानकारी देने के लिए लिखा गया है। eCAFE TOOLS का Truecaller से कोई सीधा संबंध नहीं है। कृपया अपना नाम बदलने या Unlist करने के लिए किसी भी Third-party ऐप, मॉडेड APK या Unauthorized तरीके का उपयोग न करें। इससे आपका फोन हैक हो सकता है या डेटा चोरी हो सकता है। हमेशा आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें।

Frequently Asked Questions (FAQs)

Q1: Truecaller Name Change होने में कितने दिन लगते हैं?
Ans: अगर आप 'Suggest a Better Name' करते हैं, तो इसमें 24 से 48 घंटे लग सकते हैं। अगर आप 'Unlist' करते हैं, तो यह ठीक 24 घंटे में हट जाता है।
Q2: मेरे पास OTP नहीं आ रहा, Unlist कैसे करूँ?
Ans: वेबसाइट truecaller.com/unlisting पर नंबर डालते समय ध्यान रखें कि आपने नंबर से पहले 'Country Code' (+91) जरूर लगाया हो। बिना +91 के OTP नहीं आएगा।
Q3: क्या Premium (पैसे देकर) लेने से मेरा नाम बदल जाएगा?
Ans: प्रीमियम वर्जन से आपको 'Gold Caller ID' मिल सकती है या आप छुपकर (Incognito) दूसरों की प्रोफाइल देख सकते हैं, लेकिन गलत नाम बदलने का नियम फ्री और प्रीमियम दोनों के लिए एक जैसा ही है।
Q4: क्या बिना App इंस्टॉल किए नाम बदल सकता हूँ?
Ans: हाँ! अगर आपके फोन में ऐप नहीं है, तो आप सीधे वेबसाइट पर जाकर अपना नंबर Unlist कर सकते हैं।
Q5: मेरी दुकान का नाम कैसे दिखाएं?
Ans: ऐप में जाएं, 'Create a Business Profile' चुनें। वहां अपनी दुकान का नाम, लोगो और एड्रेस भरें। कुछ दिनों में आपका नंबर 'Verified Business' के रूप में दिखने लगेगा।
Q6: क्या पुराने मालिक का नाम हमेशा के लिए हट सकता है?
Ans: जी हाँ। आप अपने नए फोन में Truecaller ऐप डाउनलोड करें, उसे अपने नाम और Gmail से लॉगिन करें। सिस्टम समझ जाएगा कि अब इस नंबर का मालिक बदल चुका है और पुराना नाम हट जाएगा।
Q7: नंबर Delete करने के बाद अगर मुझे फिर से ऐप चलाना हो तो?
Ans: आप 24 घंटे बाद प्ले स्टोर से दोबारा ऐप डाउनलोड करके लॉगिन कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे, ऐसा करने पर आपका नंबर फिर से उनके सर्वर पर 'List' हो जाएगा।
Q8: मैंने Unlist कर दिया, फिर भी लोग मेरा नंबर सर्च कर पा रहे हैं?
Ans: 24 घंटे का समय दें। इसके अलावा, जो लोग पहले ही आपका नंबर सर्च कर चुके हैं, उनके फोन के 'Cache' में आपका नाम कुछ दिन तक सेव रह सकता है।
Advertisement
eCAFE TOOLS

eCAFE TOOLS Official

eCAFE TOOLS के संस्थापक। मेरा जुनून भारत के लाखों CSC VLE भाइयों और मेहनती छात्रों के लिए ऐसे स्मार्ट और 100% मुफ्त डिजिटल टूल्स तैयार करना है, जो उनके घंटों का काम सेकंडों में बदल सकें। हम सुरक्षा (Security) और प्राइवेसी से कभी समझौता नहीं करते।