नमस्कार दोस्तों और जन सेवा केंद्र (CSC) चलाने वाले मेरे वीएलई भाइयों!
अगर आप कोई साइबर कैफे चलाते हैं, या फिर आप एक स्टूडेंट हैं जो नौकरी की तलाश कर रहा है, तो आपके सामने दिन भर में दो काम सबसे ज्यादा आते होंगे। पहला— शादी का बायोडाटा (Marriage Bio-data) बनवाना, और दूसरा— प्राइवेट जॉब के लिए रिज्यूमे (Resume) बनवाना।
अक्सर लोग किसी कैफे पर जाते हैं और दुकानदार भाई अपना पुराना MS Word खोलकर बैठ जाते हैं। बायोडाटा में एक टेबल बनाते हैं, उसमें फोटो चिपकाते हैं, और जैसे ही फोटो थोड़ी बड़ी होती है... पूरी टेबल और लाइनें खिसक कर दूसरे पन्ने पर भाग जाती हैं! आधा घंटा सिर्फ डिज़ाइन सेट करने में ही बर्बाद हो जाता है।
और अगर कस्टमर ने कह दिया कि 'भैया, थोड़ा रंगीन बना दो या बॉर्डर लगा दो', तब तो दुकानदार का दिमाग ही खराब हो जाता है। इंटरनेट पर Canva जैसी साइट्स हैं, लेकिन जब आप वहां से डाउनलोड करने जाते हैं, तो या तो वो पैसे मांगते हैं या फिर अपनी कंपनी का एक बड़ा सा Watermark फोटो के बीच में लगा देते हैं।
इन सारी परेशानियों को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए, eCAFE TOOLS लेकर आया है ऐसे 3 शानदार टूल्स जो आपके घंटों का काम केवल 1 मिनट में, और वो भी बिल्कुल फ्री में कर देंगे। आइए जानते हैं कैसे!

1. Marriage Bio-data Maker: 1 मिनट में 'शादी का बायोडाटा' कैसे तैयार करें?
शादी का बायोडाटा कोई मामूली कागज़ नहीं होता। यह लड़के या लड़की की पहली पहचान (First Impression) होता है। एक सादे काले-सफेद कागज़ पर लिखा बायोडाटा देखने में बिल्कुल अच्छा नहीं लगता।
अब आपको MS Word में माथापच्ची करने की कोई जरूरत नहीं है। हमारे टूल में पहले से ही 4 बहुत ही सुंदर और पारंपरिक (Traditional) थीम्स दी गई हैं। आपको बस एक साधारण फॉर्म में नाम, गोत्र, जन्म का समय और परिवार की डिटेल भरनी है।
👉 1-Click Marriage Bio-data Maker
-
कोई डिज़ाइनिंग सीखने की जरूरत नहीं।
-
4 खूबसूरत थीम्स में से अपनी पसंद का बॉर्डर चुनें।
-
फोटो अपलोड करें।
-
1-क्लिक में शानदार A4 साइज PDF डाउनलोड करें।
हिंदी बायोडाटा में फॉन्ट न खराब हो इसके लिए ये करे
गाँव-देहात में 90% लोग शादी का बायोडाटा हिंदी में ही मांगते हैं। जब कैफे वाले वर्ड में हिंदी (KrutiDev या Mangal) टाइप करके PDF बनाते हैं, तो अक्सर फॉन्ट टूट जाते हैं या डब्बे [][][] बन जाते हैं।
हमारे टूल में ऐसा बिल्कुल नहीं होता! आप गूगल इनपुट टूल्स (Google Input Tools) या अपने मोबाइल कीबोर्ड से सीधा हिंदी में टाइप करें। जब आप PDF डाउनलोड करेंगे, तो एकदम साफ़ और सुंदर हिंदी फॉन्ट ही छपकर आएगा।
2. Free Resume Maker (A4 PDF): प्राइवेट जॉब के लिए प्रोफेशनल रिज्यूमे कैसे बनाएं?
अब बात करते हैं युवाओं की। जब भी कोई फ्रेशर (Fresher) लड़का या लड़की नौकरी ढूंढने जाते हैं, तो वो 10 साल पुराना वही ब्लैक-एंड-व्हाइट रिज्यूमे लेकर जाते हैं जिसके ऊपर लिखा होता है 'Curriculum Vitae'। यकीन मानिए, आज की बड़ी कंपनियां ऐसे पुराने डिज़ाइन को देखते ही डस्टबिन में डाल देती हैं।
ATS-Friendly रिज्यूमे क्या होता है?
आजकल बड़ी कंपनियों के HR (मैनेजर) एक-एक रिज्यूमे खुद नहीं पढ़ते। वो सारा रिज्यूमे एक कंप्यूटर सॉफ्टवेयर में डाल देते हैं, जिसे ATS (Applicant Tracking System) कहते हैं।
अगर आपके रिज्यूमे में फालतू के डिज़ाइन हैं या फॉन्ट सही नहीं है, तो वो सॉफ्टवेयर उसे रिजेक्ट कर देता है। हमारे टूल से बना हुआ रिज्यूमे 100% 'ATS-Friendly' होता है।
👉 Free Resume Maker (A4 PDF)
-
मॉडर्न और कॉर्पोरेट डिज़ाइन जो कंपनियों को पसंद आता है।
-
अपनी एजुकेशन, स्किल्स और एक्सपीरियंस एकदम सही लाइन में सेट करें।
-
फ्रेशर्स और अनुभवी (Experienced) दोनों के लिए बेस्ट।
-
बिना किसी वाटरमार्क के हाई-क्वालिटी PDF डाउनलोड करें।
3. डिजिटल शादी का कार्ड (WhatsApp Wedding Card) 1 मिनट में कैसे बनाएं?
आजकल ज़माना बहुत बदल गया है। दूर बैठे रिश्तेदारों या दोस्तों को कागज़ वाला शादी का कार्ड कोरियर से भेजना बहुत महंगा पड़ता है। लोग व्हाट्सएप (WhatsApp) पर कार्ड भेजना ज्यादा पसंद करते हैं।
अगर आपको एक सुंदर सा डिजिटल कार्ड बनाना है, तो किसी ग्राफ़िक डिज़ाइनर को 200 रुपये देने की कोई जरूरत नहीं है।
👉 Digital Wedding Card Maker
-
बस दूल्हा-दुल्हन का नाम और शादी की तारीख डालें।
-
एक बहुत ही सुंदर और रंगीन 'डिजिटल इन्विटेशन कार्ड' अपने आप तैयार हो जाएगा।
-
इसे डाउनलोड करके सीधा व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाएं या रिश्तेदारों को भेजें।
🚨 लड़कियों की फोटो और पर्सनल डेटा की 100% Privacy: शादी के बायोडाटा में लड़कियों की फोटो, मोबाइल नंबर और गोत्र जैसी अत्यंत प्राइवेट जानकारी होती है। लोग इंटरनेट की किसी भी अनजान वेबसाइट पर इसे डालने से डरते हैं कि कहीं फोटो का गलत इस्तेमाल न हो जाए। eCAFE TOOLS डंके की चोट पर कहता है कि हमारा सिस्टम 100% 'Zero-Server' तकनीक पर काम करता है। आपकी बहन-बेटी की फोटो या डेटा हमारे सर्वर पर कभी नहीं जाता। सब कुछ आपके ही कंप्यूटर या मोबाइल में बनकर तुरंत वहीं सेव हो जाता है!
4. साइबर कैफे वालों भाइयो के लिए एक सुझाब
मेरे वीएलई (VLE) भाइयों, यह टूल्स आपकी कमाई को तीन गुना बढ़ाने के लिए बनाए गए हैं!
ज़रा हिसाब लगाइए: आप MS Word में आधा घंटा माथापच्ची करके बायोडाटा बनाते थे और कस्टमर से 50 रुपये लेते थे।
अब आप eCAFE TOOLS पर 2 मिनट में एक बहुत ही सुंदर और रंगीन बायोडाटा तैयार कर सकते हैं। उस PDF को एक अच्छे ग्लॉसी फोटो पेपर (Glossy Photo Paper) पर कलर प्रिंट निकाल कर कस्टमर को दीजिए। कस्टमर वो प्रीमियम डिज़ाइन देखकर खुशी-खुशी आपको 100 से 150 रुपये देकर जाएगा!
इससे आपकी मेहनत कम, और मुनाफा सीधा डबल डबल हो जायेगा!
बिना नंबर सेव किए कस्टमर को WhatsApp पर PDF कैसे भेजें?
कैफे वालों की एक और बड़ी झंझट होती है। बायोडाटा बन गया, अब कस्टमर कहता है भैया, मेरे व्हाट्सएप पर भी भेज दो। अब दुकानदार को पहले उस अनजाने आदमी का नंबर अपने फोन में सेव करना पड़ता है, फिर व्हाट्सएप रिफ्रेश करना पड़ता है। दिन भर में ऐसे 50 नंबर सेव करने पड़ते हैं!
इस टेंशन को खत्म करने के लिए हमने एक और जादुई टूल बनाया है:
आपको बस कस्टमर का नंबर डालना है और 'Send' पर क्लिक करना है। बिना नंबर सेव किए आपका व्हाट्सएप चैट खुल जाएगा और आप तुरंत उन्हें PDF भेज सकेंगे!
5. चलते-चलते
चाहे ज़िंदगी की नई शुरुआत शादी करनी हो, या अपने करियर की नौकरी, इन दोनों ही मौकों पर आपका 'फर्स्ट इम्प्रैशन' सबसे शानदार होना चाहिए। एक सादे और पुराने डिज़ाइन वाला कागज़ आपकी असली काबिलियत को दबा देता है।
अब आपको किसी भी ग्राफ़िक डिज़ाइनर को पैसे देने की या वर्ड (MS Word) में घंटों लाइनें सीधी करने की जरूरत नहीं है। eCAFE TOOLS के इन फ्री और सुरक्षित टूल्स का इस्तेमाल करें और अपने काम को एक प्रोफेशनल के रूप में आज से ही बनाना शरु कर दें।
अगर आप एक साइबर कैफे चलाते हैं, तो आज ही eCAFE TOOLS को अपने कंप्यूटर में सेव (Bookmark) या Web App इनस्टॉल कर लें। यकीन मानिए, यह टूल्स आपके ग्राहकों को बहुत पसंद आएंगे और आपका काम बहुत आसान हो जाएगा।
अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों और अपने कैफे वाले भाइयों के व्हाट्सएप ग्रुप में जरूर शेयर करें!