All ToolsBlog & GuidesPrint ToolsImage ToolsLatest ToolsCyber Cafe ToolsSarkari Form ToolsTop 20 ToolsCalculatorsPDF ToolsTyping ToolsText ToolsUtilitiesSecurity ToolsMost Popular ToolsGovt ID PrintPhoto ResizerKisan CalculatorsFinance CalculatorsHealth CalculatorsBanking CalculatorsConverter ToolsExplore Website

नियम और शर्तें (T&C)

eCAFE TOOLS पोर्टल का उपयोग करने से पहले कृपया इन्हें ध्यान से पढ़ें

eCAFE TOOLS में आपका स्वागत है। इस वेबसाइट और इसके द्वारा प्रदान किए जाने वाले टूल्स का उपयोग करके, आप नीचे दी गई शर्तों और नियमों का पालन करने के लिए सहमत होते हैं। यदि आप इन शर्तों से पूर्णतः सहमत नहीं हैं, तो कृपया हमारी सेवाओं का उपयोग न करें।

यह वेबसाइट केवल CSC संचालकों, VLE भाइयों और साइबर कैफे मालिकों के कार्य को आसान बनाने के उद्देश्य से बनाई गई है। इसका किसी भी प्रकार का अवैध या गलत उपयोग करना पूरी तरह से वर्जित है।

1. सेवा का उपयोग (Use of Service)

हमारी वेबसाइट आपको ग्राहकों के सरकारी दस्तावेजों (जैसे आधार, पैन, वोटर आईडी, ई-श्रम) के PDF या Image को प्रिंटिंग के लिए सही साइज में सेट करने की सुविधा (Utility) देती है। आप इस सेवा का उपयोग केवल वैध, अधिकृत और कानूनी कार्यों के लिए ही कर सकते हैं।

2. उपयोगकर्ता की जिम्मेदारी (User Responsibility)

3. बौद्धिक संपदा (Intellectual Property)

वेबसाइट पर मौजूद सभी टूल्स, कोडिंग, डिज़ाइन, लेआउट और लोगो eCAFE TOOLS की निजी संपत्ति हैं। बिना लिखित अनुमति के हमारे कोड, स्क्रिप्ट या डिज़ाइन की नकल (Copy/Clone) करना या बेचना कानूनी रूप से गलत है।

4. सेवाओं में बदलाव (Changes in Services)

हम किसी भी समय बिना किसी पूर्व सूचना के अपनी सेवाओं, वेबसाइट के डिज़ाइन, टूल्स को अपडेट करने, बदलने या बंद करने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं। हम वेबसाइट को 24/7 चालू रखने का पूरा प्रयास करते हैं, लेकिन सर्वर डाउनटाइम या तकनीकी कारणों से होने वाली किसी भी रुकावट के लिए हम जिम्मेदार नहीं होंगे।

5. दायित्व की सीमा (Limitation of Liability)

eCAFE TOOLS किसी भी प्रकार के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष नुकसान (जैसे डेटा की हानि, व्यापार का नुकसान, या प्रिंटिंग में खराबी/इंक वेस्टेज) के लिए उत्तरदायी नहीं होगा। हमारा पोर्टल केवल एक 'प्रोसेसिंग टूल' है और अंतिम प्रिंट का परिणाम यूजर की डिवाइस और प्रिंटर सेटिंग्स पर निर्भर करता है।

6. नियमों में संशोधन (Amendments)

हम समय-समय पर इन नियमों और शर्तों (Terms & Conditions) में बदलाव कर सकते हैं। नई शर्तें वेबसाइट पर पोस्ट होते ही तत्काल रूप से प्रभावी मानी जाएंगी। यूज़र्स से अनुरोध है कि वे समय-समय पर इस पेज को चेक करते रहें।