All ToolsBlog & GuidesPrint ToolsImage ToolsLatest ToolsCyber Cafe ToolsSarkari Form ToolsTop 20 ToolsCalculatorsPDF ToolsTyping ToolsText ToolsUtilitiesSecurity ToolsMost Popular ToolsGovt ID PrintPhoto ResizerKisan CalculatorsFinance CalculatorsHealth CalculatorsBanking CalculatorsConverter ToolsExplore Website
Home Blog & Guides Article

पैन कार्ड (e-PAN) 2026 मास्टर गाइड: अप्लाई, आधार लिंक, डाउनलोड और 1-क्लिक A4 प्रिंट

Listen to this article
Listening...

नमस्कार दोस्तों और जन सेवा केंद्र (CSC) चलाने वाले मेरे वीएलई (VLE) भाइयों!
आजकल बैंक में 50,000 रुपये से ज्यादा जमा करने हों, इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरना हो, या शेयर बाज़ार में निवेश करना हो या फिर कोई नई प्रॉपर्टी खरीदनी हो—आधार कार्ड के बाद जिस दूसरे डॉक्यूमेंट की सबसे ज्यादा मांग होती है, वह है हमारा 'पैन कार्ड (PAN Card - Permanent Account Number)'

लेकिन इस छोटे से कार्ड को लेकर आम जनता और साइबर कैफे वालों भाइयो के बीच हमेशा कन्फ्यूज़न (Confusion) बना रहता है। मैंने फ्री वाला पैन बनाया था, उसमें पिता का नाम क्यों नहीं है?मेरा पैन कार्ड NSDL का है या UTI का?बच्चों के पैन कार्ड पर फोटो क्यों नहीं आया?, और कैफे वालों का सबसे बड़ा प्रॉब्लम—डाउनलोड किए हुए ई-पैन (e-PAN) को फोटोशॉप (Photoshop) में सेट करके A4 पर प्रिंट कैसे करें?

इंटरनेट पर मौजूद जितने भी आधी-अधूरी जानकारियों ने इस कन्फ्यूज़न को और बढ़ा दिया है। इसलिए, eCAFE TOOLS ने बहुत ही डीप रिसर्च और 2026-27 के सबसे नए नियमों के साथ यह पैन कार्ड से जूरी पूरी जानकारी इस ब्लॉग में देने का कोशिश किया है

इस एक ब्लॉग को पढ़ने के बाद, चाहे आपको नया पैन अप्लाई करना हो, पैन से आधार कार्ड लिंक करना हो, या बिना फोटोशॉप के 1-क्लिक में पैन कार्ड प्रिंट करना हो—आप सब ये सारा काम खुद से कर लेंगे और खुद एक 'पैन कार्ड के बारे में एक्सपर्ट' बन जाएंगे!

पैन कार्ड (e-PAN) 2026 मास्टर गाइड: अप्लाई, आधार लिंक, डाउनलोड और 1-क्लिक A4 प्रिंट

1. ई-पैन कार्ड (e-PAN) क्या है?

बहुत से लोगों को ये लगता है कि इंटरनेट से डाउनलोड किया हुआ ई-पैन (e-PAN) का PDF सिर्फ एक डिजिटल कॉपी है और यह बैंक या सरकारी कामों में पूरी तरह से मान्य नहीं है। वे हमेशा घर पर डाक से आने वाले 'फिजिकल (Plastic) पैन कार्ड' का इंतज़ार करते रहते हैं।

यह एक बहुत बड़ा भ्रम है!
इनकम टैक्स विभाग (Income Tax Department) और IT Act 2000 के अनुसार, आपके मोबाइल या कंप्यूटर में डाउनलोड किया हुआ ई-पैन (e-PAN) और प्लास्टिक वाला ओरिजिनल पैन कार्ड, दोनों की कानूनी मान्यता 100% एक समान है। अगर कोई बैंक या संस्था ई-पैन की प्रिंटेड कॉपी लेने से मना करती है, तो वह गैर-कानूनी है।

2. नया पैन कार्ड कैसे बनाएं? (Free vs Paid का पूरा सच)

जब आप इंटरनेट पर नया पैन कार्ड कैसे बनाएं सर्च करते हैं, तो आपको दो तरह के रास्ते मिलते हैं। लोग यहीं सबसे बड़ी गलती कर बैठते हैं:

तरीका 1: Income Tax वेबसाइट से 5 मिनट में फ्री इंस्टेंट ई-पैन (Instant e-PAN) 

सरकार की ई-फाइलिंग (e-Filing) https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ वेबसाइट से आप अपने आधार कार्ड और OTP की मदद से मात्र 2 मिनट में बिल्कुल मुफ्त (Free) ई-पैन बना सकते हैं और आपको आधा घंटा या 1 घंटा में ई-पैन का PDF भी डाउनलोड कर सकते है।

  • सबसे बड़ा नुकसान: यह पैन कार्ड तुरंत तो बन जाता है, लेकिन इस पर आपके पिता का नाम और आपका सिग्नेचर (हस्ताक्षर) नहीं होता है। हस्ताक्षर की जगह एक खाली सफ़ेद डिब्बा होता है। बैंक इस पैन कार्ड को जिसमे बिना पिता के नाम और सिग्नेचर वाला है, लेने से कभी कभार मना करते रहते हैं।

तरीका 2: NSDL या UTIITSL से ₹107 देकर ओरिजिनल पैन कार्ड अप्लाई करना

यह सबसे सही और 'प्रोफेशनल' तरीका है। इसमें आप 107 रुपये की ऑनलाइन पेमेंट करते हैं।

  • फायदा: इसमें आप अपनी मनपसंद फोटो और स्कैन किया हुआ सिग्नेचर अपलोड कर सकते हैं। इस पैन कार्ड पर आपके सिग्नेचर और पिता का नाम भी छपकर आता है, और एक शानदार प्लास्टिक कार्ड डाक जो की (Speed Post) के जरिए आपके घर तक भी पहुंचता है वो भी 10 से 15 दिन के भीतर।

🚨 2026 का नया और सख्त नियम है: पैन कार्ड में जन्मतिथि (DOB) के लिए आधार कार्ड अब मान्य नहीं! (VLE भाई ध्यान दें)

पैन कार्ड बनवाने के नियमों में इनकम टैक्स विभाग ने एक बहुत बड़ा और सख्त बदलाव किया है। पहले आप सिर्फ 'आधार कार्ड' देकर पैन कार्ड बनवा लेते थे, क्योंकि आधार को ही 'पहचान', 'पते' और 'जन्मतिथि (DOB)' का प्रमाण मान लिया जाता था।

लेकिन अब ऐसा नहीं है!
नए नियम के अनुसार, अब जन्मतिथि (Date of Birth) के प्रमाण के तौर पर 'आधार कार्ड' को अमान्य (Invalid) कर दिया गया है।
अगर आप नया पैन कार्ड बनवा रहे हैं या पुराने पैन में DOB सुधार (Correction) कर रहे हैं, तो आधार के अलावा आपको इनमें से कोई एक डॉक्यूमेंट देना ही होगा, वरना आपका फॉर्म 100% रिजेक्ट हो जाएगा:

  • 18 साल से ऊपर (Major) के लिए मान्य DOB डॉक्यूमेंट: 10th (मैट्रिक) की मार्कशीट/सर्टिफिकेट, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, या जन्म प्रमाण पत्र।

  • 18 साल से कम (Minor) बच्चों के लिए मान्य DOB डॉक्यूमेंट: बच्चों के लिए सिर्फ और सिर्फ 'डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)' ही मान्य है। इसके बिना बच्चों का पैन कार्ड नहीं बनेगा।

नोट: आधार कार्ड अभी भी आपके 'पहचान' और 'पते' के लिए पूरी तरह से मान्य है, इसे पैन कार्ड में पहचान और अपने पते के लिए दे सकते है।

3. Minor से Major पैन कार्ड के लिए: 18 साल के बाद क्या करें?

जब कोई बच्चा 18 साल से कम उम्र का होता है, तो उसका पैन कार्ड तो बन सकता है, लेकिन उस पर Minor (नाबालिग) का नियम लागू होता है।

बच्चों के पैन कार्ड पर फोटो और साइन क्यों नहीं होता?

नियमों के अनुसार, 18 साल से कम उम्र के व्यक्ति का सिग्नेचर कानूनी रूप से मान्य नहीं होता। इसलिए माइनर पैन कार्ड पर बच्चे की फोटो नहीं छपती और फोटो के जगह Minor लिखा होता हैं और साइन की जगह उसके माता या पिता (Guardian) का सिग्नेचर होता है। यह पैन कार्ड 100% असली है, बस यह माइनर (18 साल से कम) के लिए है।

18 साल पूरे होने पर माइनर पैन कार्ड को मेजर (Major) में कैसे अपडेट करें?

जैसे ही आपका बच्चा 18 साल (Major) का हो जाए, उसका पुराना पैन कार्ड बैंकों में (जैसे डीमैट अकाउंट या लोन के लिए) अमान्य हो जाता है।
इसे ठीक करने के लिए आपको NSDL या UTI पोर्टल पर जाकर PAN Correction / Update का फॉर्म भरना होगा। वहां अपना आधार कार्ड लगाएं, अपनी नई फोटो और अपना खुद का सिग्नेचर अपलोड करें। कुछ ही दिनों में आपके घर एक नया और अपडेटेड 'मेजर पैन कार्ड' आ जाएगा और आपको सिर्फ 7 से 15 दिन का इंतजार करना होगा लेकिन आपको Email ID पर 2 से 4 दिन में ही ई पैन कार्ड का PDF आ जायेंगे।

💡 काम का जानकारी: जब भी आप माइनर से मेजर का फॉर्म भरें, तो फॉर्म में हमेशा 'Photo Mismatch' और 'Signature Mismatch' वाले चेकबॉक्स पर टिक करना बिल्कुल न भूलें, वरना नई फोटो छपकर नहीं आएगी!

🚨 पुराने पैन कार्ड वाले ध्यान दे जिसका पैन कार्ड आधार कार्ड बनने से पहले बना था :
ज़्यादातर लोग सोचते हैं कि उनका आधार कार्ड पैन कार्ड से लिंक है लेकिन उसकी यह एक बहुत बड़ी भूल है! और बहुत सारा लोगो का आधार कार्ड पैन कार्ड से लिंक ही नही होता है।
आप इस https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पोर्टल पर जाकर देख सकते है की आपका आधार पैन से लिंक है या नही।

4. पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक (PAN-Aadhaar Link) का सबसे बड़ा झमेला

सरकार ने साफ कर दिया है कि अगर आपका पैन कार्ड आपके आधार कार्ड से जुड़ा (Link) नहीं है, तो आपका पैन कार्ड 'निष्क्रिय' मान लिया जाएगा। निष्क्रिय पैन कार्ड से आप न तो बैंक खाता खोल सकते हैं, न ही कोई बड़ी प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं, और न ही शेयर बाजार में निवेश कर सकते हैं।

पैन-आधार लिंक का स्टेटस (Status) कैसे चेक करें?

  1. इनकम टैक्स की ई-फाइलिंग वेबसाइट (https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/) पर जाएं।

  2. 'Link Aadhaar Status' वाले विकल्प पर क्लिक करें।

  3. अपना पैन नंबर और आधार नंबर डालें।

  4. और 'View Link Aadhaar Status' पर क्लिक करते ही आपको पता चल जाएगा कि आपका पैन और आधार जुड़े हुए हैं या नहीं।

अगर पैन-आधार लिंक नहीं है, तो ₹1000 की पेनल्टी के साथ कैसे लिंक करें?

अगर आपका स्टेटस 'Not Linked' दिखा रहा है, तो अब आपको 1000 रुपये का लेट फाइन (Penalty) भरना ही पड़ेगा। (फ्री में आधार पैन लिंकिंग की तारीख अब खत्म हो चुकी है)।

  • उसी ई-फाइलिंग वेबसाइट पर 'Link Aadhaar' वाले ऑप्शन में जाएं।

  • अपना पैन और आधार नंबर डालें।

  • NSDL के पेमेंट गेटवे के जरिए 1000 रुपये का चालान (Challan) भरें।

  • पेमेंट के 3-4 दिन बाद जब पेमेंट वेरीफाई हो जायेगा तो दोबारा उसी पोर्टल पर आकर लिंक करने की फाइनल रिक्वेस्ट (Request) सबमिट करें।

ध्यान दें: 80 साल से ऊपर के बुजुर्गों और असम, मेघालय, जम्मू-कश्मीर के निवासियों के लिए यह लिंकिंग अनिवार्य नहीं है।

5. NSDL और UTIITSL में क्या अंतर है?

भारत सरकार के इनकम टैक्स विभाग ने पैन कार्ड बनाने का ठेका दो कंपनियों को दे रखा है: NSDL और UTIITSL। दोनों ही कंपनियां 100% असली पैन कार्ड बनाती हैं।

सबसे बड़ी परेशानी तब होती है जब लोगों को अपना ई-पैन डाउनलोड करना होता है। जिनका पैन UTI से बना है, वो NSDL की साइट पर जाकर खोजते रहते हैं और वहा Error का सामना करना परता हैं।

अपना पैन कार्ड कैसे पहचाने की कौन सा पोर्टल से बने है?
अपने पुराने पैन कार्ड के पीछे (Back Side) पलट कर देखें। वहां बिल्कुल नीचे बारीक अक्षरों में छपा होता है कि आपका कार्ड NSDL ने प्रिंट किया है या UTIITSL ने। या आप नया पैन कार्ड बनाबये है तो उसके स्लिप पर देख सकते है और आप उसी कंपनी की वेबसाइट पर जाकर अपना ई-पैन डाउनलोड कर सकते हैं।

6. नए नियमों के साथ ई-पैन (e-PAN) कैसे डाउनलोड करें?

अगर आपका पैन कार्ड खो गया है, तो आप उसे आसानी से घर बैठे डाउनलोड कर सकते हैं।

NSDL और UTIITSL पोर्टल से डाउनलोड का तरीका

  1. अपने पोर्टल (NSDL या UTI) की वेबसाइट पर 'Download e-PAN' वाले सेक्शन में जाएं।

  2. अपना पैन नंबर, आधार नंबर और जन्म का महीना/साल डालें।

  3. कैप्चा भरें और अपने पैन कार्ड में दिए हुए मोबाइल नंबर पर OTP मंगाकर वेरिफाई करें। आपका ई-पैन PDF फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएगा।

पैसे बचाने की ट्रिक: 30 दिन का 'फ्री डाउनलोड' नियम

जब आप डाउनलोड करने जाते हैं, तो कई बार साइट ₹8.26 का पेमेंट मांगने लगती है। लेकिन एक नियम है जो बहुत कम लोग जानते हैं!
अगर आपने नया पैन कार्ड बनवाया है या हाल ही में कोई सुधार (Correction/Update) कराया है, तो पैन कार्ड अलॉट होने के 30 दिनों के अंदर आप 3 बार बिल्कुल मुफ्त में अपना ई-पैन डाउनलोड कर सकते हैं। 30 दिन बीत जाने के बाद ही आपको ₹8.26 की फीस देनी पड़ती है।

7. ई-पैन (e-PAN) PDF का पासवर्ड क्या होता है?

जब आपका ई-पैन कार्ड का PDF डाउनलोड हो जाता है और आप उसे खोलते हैं, तो वह एक पासवर्ड मांगता है। आपकी निजी जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए यह लॉक लगाया जाता है ताकि आपकी पैन कार्ड को कोई और नही देख सके।

पासवर्ड का पासवर्ड बहुत ही सरल होता है: आपकी पूरी जन्मतिथि (Date of Birth) ही आपका पासवर्ड होता है।
PAN कार्ड का PDF खोलते समय आपको इसमें कोई स्पेस (Space), डैश (-) या स्लैश (/) नहीं लगाना है।

उदाहरण: अगर आपकी जन्मतिथि 15-08-1995 है, तो आपका पासवर्ड होगा: 15081995

8. ई-पैन का पासवर्ड हमेशा के लिए कैसे हटाएं?

पासवर्ड पता होना अच्छी बात है, लेकिन जब आप यह PDF किसी बैंक अधिकारी या सीए (CA) को व्हाट्सएप (WhatsApp) पर भेजते हैं, तो उसे बार-बार खोलना पड़ता है और ये खोलना उनके लिए एक चुनौती बन जाता है। बार-बार पासवर्ड बताना बहुत दिमाग ख़राब करने वाला काम होता है।

इस पासवर्ड को हमेशा के लिए हटाने के लिए eCAFE TOOLS ने एक बहुत ही सुरक्षित टूल बनाया है।

👉 Unlock PDF Online (पासवर्ड हटाएं)

  • अपनी पैन कार्ड की PDF फाइल अपलोड करें।

  • एक बार अपना सही पासवर्ड (DOB) डालें।

  • पासवर्ड डालते ही आपको बिना पासवर्ड वाली Unlocked PDF फाइल में बदल जाएगी।

  • अब इस फाइल को जीवन भर बिना किसी पासवर्ड के खोल सकते है!

Unlock PDF Online
ई-आधार, पैन कार्ड और बैंक पासबुक की PDF का पासवर्ड 1-क्लिक में हमेशा के लिए हटाएं।
Open Tool Now

9. ई-पैन के डिजिटल सिग्नेचर (?) को Green Tick (✔️) में कैसे बदलें?

जब आप ई-पैन का PDF डाउनलोड करके खोलते हैं, तो नीचे की तरफ एक पीले रंग का Question Mark (?) बना होता है, जिसके आगे लिखा होता है 'Validity Unknown'। बहुत से अधिकारी इस पीले निशान को देखकर पैन कार्ड लेने से मना कर देते हैं।

इसको Green Tick ✔️ में करने का बहुत ही आसान तरीका है:

  1. अपने कंप्यूटर में पैन फाइल को Adobe Acrobat Reader सॉफ्टवेयर में खोलें।

  2. उस पीले Question Mark (?) पर क्लिक करें।

  3. एक नया बॉक्स खुलेगा, उसमें 'Signature Properties' पर क्लिक करें।

  4. फिर 'Show Signer's Certificate' पर जाएं।

  5. ऊपर 'Trust' वाले टैब पर क्लिक करें और 'Add to Trusted Certificates' को चुनकर OK कर दें।

  6. अब नीचे 'Validate Signature' पर क्लिक करें। आपका पीला निशान एक शानदार हरे रंग के Green Tick (✔️) में बदल जाएगा।

10. साइबर कैफे और CSC VLE की असली समस्या:e-PAN को A4 साइज़ पर कैसे प्रिंट करें?

अब आते हैं अपने साइबर कैफे और CSC VLE वाले भाइयों की सबसे बड़ी समस्या पर।
ग्राहक आपको व्हाट्सएप पर अपना ई-पैन (PDF) भेज देता है। अब एक दुकानदार को उस कार्ड को प्रिंट करने के लिए:

  1. फोटोशॉप (Photoshop) खोलना पड़ता है।

  2. पासवर्ड डालकर PDF लानी पड़ती है।

  3. फिर फ्रंट (Front) और बैक (Back) हिस्से को अलग-अलग क्रॉप (Crop) करना पड़ता है।

  4. फिर उसे दोनों कार्ड को 8.56 cm x 5.4 cm में सेट करके A4 पेपर पर प्रिंट करना पड़ता है।

और सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि NSDL और UTI के पैन कार्ड्स का डिज़ाइन अलग-अलग होता है! फोटोशॉप के 'एक्शन फाइल (Action File)' अक्सर पुराने डिज़ाइन पर काम करते हैं और नए पोर्टल का पैन आते ही क्रैश (Crash) हो जाते हैं। एक दिन में 20 कार्ड प्रिंट करने हों, तो दुकानदार का पूरा दिन इसी को सेट करने में बर्बाद हो जाता है और पूरा दिन बित जाता है।

11. बिना Photoshop के 1-क्लिक में पैन कार्ड कैसे क्रॉप और प्रिंट करें?

दुकानदार भाइयों, आपकी इसी मेहनत और समय को बचाने के लिए eCAFE TOOLS ने भारत का सबसे एडवांस्ड और 100% फ्री 'PAN Card Print Tool' तैयार किया है।

👉 1-Click PAN Card Print A4 Tool

  • बिना Photoshop के अपनी पैन कार्ड PDF अपलोड करें।

  • हमारा 'Smart AI Cropper' खुद पहचान लेगा कि पैन NSDL का है या UTI का!

  • सिस्टम अपने-आप फ्रंट और बैक हिस्से को परफेक्ट स्मार्ट कार्ड (PVC) साइज में काट लेगा।

  • 1 ही A4 फोटो पेपर पर एक साथ 4-5 अलग-अलग ग्राहकों के पैन कार्ड सेट करें और Print All पर क्लिक करें।

  • Print All पर क्लिक करते ही सारा कार्ड प्रिंट हो जायेगा 

PAN Card Print Tools
NSDL और UTI ई-पैन को 1-क्लिक में क्रॉप और A4 / PVC साइज पर सेट करें।
Open Tool Now

12. Official Income Tax PVC PAN Card vs Local PVC PAN Print में क्या अंतर है?

आजकल कई लोग कैफे वालों से एक मोटे प्लास्टिक (PVC) कार्ड पर पैन कार्ड प्रिंट करवा लेते हैं। लेकिन आपको इसके बीच का असली कानूनी फर्क पता होना चाहिए:

  • लोकल PVC PAN कार्ड (जो कैफे वाले बनाते हैं): यह Emergency में जरूरत के लिए बहुत अच्छा है और पर्स में रखने में  भी आसानी होता हैं। लेकिन इसमें सरकारी सुरक्षा और कोई फीचर्स नहीं होते।

  • Official Income Tax PVC PAN Card: यह आप NSDL या UTI की वेबसाइट से ₹50 का पेमेंट करके मंगवा सकते हैं। जो पैन कार्ड स्पीड पोस्ट से आपके घर आता है, उसमें Hologram और QR Code जैसे एडवांस सिक्योरिटी फीचर्स होते हैं जो की इसे 100% सुरक्षित और हर जगह मान्य बनाते हैं।

13. निष्कर्ष (Conclusion)

पैन कार्ड भारत में सिर्फ टैक्स भरने का जरिया नहीं है, बल्कि यह हमारे हर छोटे-बड़े वित्तीय लेनदेन की पहचान है। चाहे इसे सही तरीके से डाउनलोड करने की हो, बच्चों के माइनर पैन को समझने की हो, आधार पैन लिंकिंग के झमेले की हो, नए DOB नियमों की हो, या फिर बिना किसी झंझट के उसे एक ही क्लिक में A4 पेपर पर सेट करने की हो—इस ब्लॉग गाइड में हमने आपकी हर छोटी-बड़ी समस्या का 100% सटीक समाधान कर दिया हूँ।

अब हमारे जन सेवा केंद्र (CSC VLE) भाइयों को किसी भी फालतू के फोटोशॉप ट्यूटोरियल या क्रैश होने वाली 'Action Files' के पीछे अपना कीमती समय और पैसा बर्बाद करने की कोई आवश्यकता ही नहीं है। eCAFE TOOLS आपके डिजिटल काम को रॉकेट जैसा बनाने के लिए हमेशा ऐसा ही पॉवरफुल ब्लॉग लेकर आते रहते है।

अगर आप एक आम नागरिक हैं, तो ऊपर दिए गए ब्लॉग को पढ़कर करके फ्रॉड और रिजेक्शन (Rejection) से हमेशा के लिए बच सकते है। और अगर आप एक साइबर कैफ़े चलाने वाले है, तो इस पेज को अभी अपने ब्राउज़र में बुकमार्क (Bookmark - Ctrl+D) कर लें, क्योंकि यह PAN Card Print टूल आपके काम की स्पीड को 10 गुना बढ़ा देगा।

स्मार्ट बनें, सुरक्षित रहें और eCAFE TOOLS के साथ अपने काम को एक नई रफ़्तार दें!

Frequently Asked Questions (FAQs)

Q1: क्या मैं ई-फाइलिंग वाले 'फ्री इंस्टेंट ई-पैन' (Instant e-PAN) को ओरिजिनल पैन कार्ड में बदल सकता हूँ?
Ans: जी हाँ! आप NSDL या UTI के पोर्टल पर 'PAN Correction' का फॉर्म भरें। वहां 107 रुपये की फीस जमा करें और अपनी मनपसंद फोटो व सिग्नेचर अपलोड करें। आपका फ्री वाला ई-पैन एक असली और पूर्ण (Complete) पैन कार्ड में बदल जाएगा।
Q2: क्या शादीशुदा महिला (Married Woman) के पैन कार्ड पर पति का नाम छप सकता है?
Ans: नहीं! यह एक बहुत बड़ा कन्फ्यूज़न है। इनकम टैक्स के सख्त नियमों के अनुसार, पैन कार्ड पर हमेशा 'पिता का नाम' (Father's Name) ही छपता है, चाहे महिला विवाहित (Married) हो या विधवा। पैन कार्ड के फॉर्म में पति का नाम मान्य नहीं है।
Q3: अगर गलती से मेरे नाम पर दो (2) पैन कार्ड बन गए हैं, तो क्या होगा?
Ans: भारत में एक व्यक्ति के पास दो पैन कार्ड होना गैर-कानूनी है। इनकम टैक्स एक्ट की धारा 272B के तहत ऐसा होने पर 10,000 रुपये का जुर्माना (Penalty) लग सकता है। अगर आपके दो पैन बन गए हैं, तो तुरंत NSDL/UTI पोर्टल या नज़दीकी टैक्स ऑफिस (AO) जाकर एक पैन कार्ड को 'सरेंडर (Surrender)' कर दें।
Q4: नया पैन अप्लाई करने के कितने दिन बाद e-PAN ईमेल पर आ जाता है?
Ans: अगर आप आधार OTP (e-KYC) के माध्यम से पैन अप्लाई करते हैं, तो ई-पैन (PDF) मात्र 3 से 5 वर्किंग दिनों के अंदर आपकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर आ जाता है। वहीं, प्लास्टिक (PVC) कार्ड स्पीड पोस्ट से घर पहुँचने में 10 से 15 दिन लगते हैं।
Q5: मैंने पैन कार्ड अप्लाई किया है, उसका स्टेटस (Status) कैसे चेक करूँ?
Ans: जब आप फॉर्म भरते हैं, तो आपको एक 15 अंकों का 'Acknowledgment Number' (NSDL में) या 'Application Number' (UTI में) मिलता है। आप सीधा गूगल पर 'Track PAN Status NSDL/UTI' सर्च करके इस नंबर की मदद से अपने पैन कार्ड की लाइव लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं।
Q6: मेरा पैन कार्ड खो गया है, क्या मैं ई-पैन की प्रिंटेड कॉपी से बैंक खाता खोल सकता हूँ?
Ans: बिल्कुल! बैंक खाता खोलने, लोन लेने या ITR फाइल करने के लिए आपका डाउनलोड किया हुआ ई-पैन (e-PAN) 100% मान्य है। IT Act 2000 के तहत इसकी कानूनी मान्यता ओरिजिनल कार्ड के बिल्कुल बराबर है।
Q7: पैन-आधार लिंक करने की आखिरी तारीख क्या है और फीस कितनी है?
Ans: सरकार ने फ्री में पैन-आधार लिंक करने की तारीख अब खत्म कर दी है। अब आपको अपना पैन और आधार लिंक करने के लिए 1000 रुपये का लेट फाइन (Late Fee Penalty) हर हाल में भरना ही होगा। बिना इसके आपका पैन 'निष्क्रिय' माना जाएगा।
eCAFE TOOLS

eCAFE TOOLS Official

eCAFE TOOLS के संस्थापक। मेरा जुनून भारत के लाखों CSC VLE भाइयों और मेहनती छात्रों के लिए ऐसे स्मार्ट और 100% मुफ्त डिजिटल टूल्स तैयार करना है, जो उनके घंटों का काम सेकंडों में बदल सकें। हम सुरक्षा (Security) और प्राइवेसी से कभी समझौता नहीं करते।