नमस्कार दोस्तों और जन सेवा केंद्र (CSC) चलाने वाले मेरे वीएलई (VLE) भाइयों!
आजकल पूरे भारत में (खासकर यूपी, बिहार, झारखण्ड और बंगाल में) गरीब और मिडिल क्लास परिवारों के बीच एक बहुत बड़ा डर और खौफ का माहौल बना हुआ है। गाँव-कस्बों में राशन डीलर लोगों को डरा रहे हैं कि— जल्दी से पूरे परिवार का अंगूठा लगाओ, वरना राशन कार्ड से नाम कट जाएगा और राशन मिलना बंद हो जाएगा!
इस डर की वजह से जो लोग दूसरे राज्यों में (जैसे दिल्ली, मुंबई, गुजरात) मजदूरी या नौकरी कर रहे हैं, वो अपनी 2000 रुपये की ट्रेन की टिकट कटाकर सिर्फ एक बार 'अंगूठा' लगाने के लिए अपने गाँव भाग रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ, कैफे वाले (CSC VLE) भाई परेशान हैं कि लोगों के नाम कैसे जोड़े जाएं, मुखिया की मौत होने पर क्या किया जाए, और डाउनलोड की गई 'ई-राशन (e-Ration)' की अजीब सी PDF को एक सुंदर 'स्मार्ट कार्ड (PVC)' के रूप में कैसे प्रिंट और उसको Lamination किया जाए?
इंटरनेट पर न्यूज़ वालों ने आधी-अधूरी जानकारी देकर लोगों को और ज्यादा कन्फ्यूज़ कर दिया है और लोगो को समझ ही नही आ रहा ही की क्या किया जाये। इसलिए, eCAFE TOOLS ने खाद्य एवं रसद विभाग (Food and Supply Department) के 100% असली सरकारी नियमों को छानकर यह राशन कार्ड की पूरी एक ब्लॉग तैयार की है। इसे पढ़ने के बाद आपको किसी राशन कार्ड डीलर की धमकी से डरने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आपके सारे काम घर बैठे हो जाएंगे।

1. राशन कार्ड (Ration Card) क्या है और यह कितने प्रकार का होता है?
राशन कार्ड (Ration Card) राज्य सरकार द्वारा जारी किया जाने वाला एक बेहद ही महत्वपूर्ण आधिकारिक दस्तावेज (Official Document) है। इसका मुख्य उद्देश्य गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को 'सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS)' के तहत बहुत ही कम दामों पर या बिल्कुल मुफ्त अनाज जैसे गेहूं, चावल, चीनी आदि उपलब्ध कराना है जिससे गरीब लोगो का कुछ हेल्प किया जा सके।
अनाज के अलावा, राशन कार्ड पूरे भारत में 'पहचान (Identity)' और 'पते (Address)' का एक बहुत ही मजबूत सरकारी प्रमाण माना जाता है। पैन कार्ड बनवाने से लेकर बैंक में खाता खुलवाने तक, हर जगह यह काम आता है।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत मुख्य रूप से भारत में राशन कार्ड 2 प्रकार के होते हैं:
-
1. अंत्योदय अन्न योजना (AAY - Antyodaya Ration Card): यह कार्ड उन परिवारों के लिए बनता है जो 'गरीबी रेखा से भी नीचे' आते हैं। अक्सर यह कार्ड पीले (Yellow) या गुलाबी रंग का होता है। इस कार्ड धारक परिवार को सरकार की तरफ से हर महीने फिक्स 35 किलो अनाज दिया जाता है (चाहे परिवार में कितने भी सदस्य हों)। साथ ही आयुष्मान कार्ड जैसी योजनाओं में भी इन्हें सीधी एंट्री मिल जाती है।
-
2. प्राथमिकता वाले घर (PHH - Priority Household Card): यह कार्ड उन लोगों का बनता है जो सामान्य गरीबी रेखा (BPL) में आते हैं। यह कार्ड अक्सर लाल या हरे रंग का होता है। इस कार्ड में अनाज परिवार के सदस्यों की संख्या के आधार पर मिलता है। यानी प्रति सदस्य 5 किलो अनाज (जैसे 4 लोग हैं तो 20 किलो राशन) हर महीने दिया जाता है।
(इसके अलावा एक सामान्य APL कार्ड भी होता है, जो राशन के लिए नहीं, बल्कि सिर्फ 'पहचान पत्र' के रूप में इस्तेमाल किया जाता है)।
2. राशन कार्ड e-KYC क्या है और सरकार इसे क्यों करवा रही है?
सबसे पहले यह समझिए कि सरकार को अचानक से यह e-KYC (इलेक्ट्रॉनिक नो योर कस्टमर) करवाने की क्या जरुरत पर गयी?
दरअसल, सरकार के डेटाबेस में करोड़ों ऐसे लोगों के नाम दर्ज हैं जो या तो सालों पहले मर चुके हैं, या जिनकी बेटियों की शादी हो चुकी है और वो दूसरे घर जा चुकी हैं, या फिर एक ही आदमी का नाम दो अलग-अलग राशन कार्डों में चल रहा है।
राशन डीलर ऐसे फर्जी नामों पर हर महीने सरकार से फ्री राशन उठाते हैं और उसे बाज़ार में ब्लैक (Black Market) में बेच देते हैं। इसी धांधली और चोरी को जड़ से ख़त्म करने के लिए सरकार ने आदेश दिया है कि परिवार के हर उस सदस्य को जिंदा होने का सबूत देना होगा, जिसका नाम राशन कार्ड में दर्ज है। इसी सबूत को फिंगरप्रिंट (अंगूठा) लगाकर 'e-KYC' कहा जाता है।
3. e-KYC करवाने की आखिरी तारीख (Last Date) कब!
न्यूज़ चैनलों और अखबारों में रोज आता है कि 30 तारीख आखिरी है, इसके बाद नाम कट जाएगा!
यह एक बहुत बड़ा झूठ और लोगों को डराने का तरीका है।
खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत किसी भी गरीब आदमी का नाम अचानक से राशन कार्ड से नहीं काटा जा सकता है। सरकार जानती है कि करोड़ों लोगों की KYC एक महीने में नहीं हो सकती। इसलिए सरकार अंदर ही अंदर हर महीने इस तारीख (Deadline) को बढ़ाती रहती है। अगर आपकी KYC किसी कारण से छूट गई है, तो घबराएं नहीं। जब तक सरकार 100% लोगों का वेरिफिकेशन पूरा नहीं कर लेती, आपका राशन तब तक बंद नहीं होगा।
🚨 सबसे बड़ा कन्फ्यूज़न लोगो का यही रहता है: क्या e-KYC साइबर कैफे (CSC) या मोबाइल से हो सकती है?
आजकल लोग अपना आधार कार्ड लेकर सीधे साइबर कैफे (जन सेवा केंद्र) पर पहुँच जाते हैं और कैफे वाले से लड़ते हैं कि भैया, मेरी राशन कार्ड की केवाईसी कर दो।
कान खोलकर सुन लीजिए: राशन कार्ड की e-KYC किसी भी साइबर कैफे, CSC सेंटर, लैपटॉप या मोबाइल से नहीं हो सकती! यह सिर्फ और सिर्फ सरकारी राशन डीलर के पास मौजूद 'e-PoS मशीन' (जिससे वो राशन देता है) पर ही अंगूठा लगाकर की जा सकती है।
4. जो लोग दूसरे राज्य, शहर, या घर से बाहर में काम करते हैं, वो अपनी KYC कैसे कराएं?
मान लीजिए आपका राशन कार्ड बिहार के दरभंगा का है, लेकिन आप दिल्ली के में मजदूरी कर रहे हैं। राशन कार्ड डीलर कहता है कि गाँव आकर अंगूठा लगाओ!
आपको गाँव जाने की और 2000 रुपये ट्रेन की टिकट में फालतू के पैसे खर्च करने की कोई जरूरत नहीं है! भारत सरकार ने वन नेशन वन राशन कार्ड (ONORC) योजना लागू कर दी है।
-
समाधान: आप दिल्ली में जहाँ रहते हैं, वहां के किसी भी नज़दीकी सरकारी राशन की दुकान पर चले जाएं।
-
राशन कार्ड डीलर को अपना आधार नंबर और राशन कार्ड नंबर बताएं।
-
उससे कहें कि आप प्रवासी (Migrant) हैं और ONORC के तहत उसकी मशीन पर अपनी e-KYC करना चाहते हैं।
-
वह अपनी e-PoS मशीन में आपका आधार नंबर डालेगा, आप अंगूठा लगाएंगे और दिल्ली में बैठे-बैठे आपकी e-KYC आपके बिहार वाले राशन कार्ड में 100% सफल (Success) हो जाएगी और आपका काम दिल्ली से ही हो जायेगा!
5. बीमार, अपाहिज या चलने-फिरने में असमर्थ लोगों की KYC कैसे होगी?
कई घरों में 80-90 साल के बुजुर्ग हैं, तो कोई बिस्तर पर पड़ा है , या किसी को लकवा (Paralysis) मार गया है। डीलर कहता है कि उन्हें दुकान पर लाओ तब ही हम KYC करेंगे! यह एक बहुत बड़ी अमानवीय बात है भाई।
लेकिन सरकारी नियम क्या कहता है?
सरकारी आदेश के अनुसार, जो व्यक्ति चलने-फिरने में 100% असमर्थ है, उसे राशन की दुकान पर जाने की कोई जरूरत नहीं है।
इसके दो रास्ते हैं:
-
या तो राशन डीलर खुद अपनी e-PoS मशीन लेकर उस बुजुर्ग के घर जाएगा और वहां अंगूठा लगवाएगा।
-
या फिर परिवार का कोई सदस्य ब्लॉक ऑफिस (Block Office) में जाकर BSO (Block Supply Officer) या MO (Marketing Officer) को एक एप्लीकेशन (Medical Certificate के साथ) दे सकता है। अधिकारी अपने सिस्टम से उस व्यक्ति को 'एग्जेंप्ट (Exempt)' यानी छूट दे देंगे और अब उस व्यक्ति को फिंगर देने कोई जरुरत नही है।
6. 5 साल से छोटे बच्चों की e-KYC का असली सरकारी नियम क्या है?
डीलर अक्सर डराते हैं कि 1 साल के बच्चे का भी अंगूठा लगवाओ। लेकिन सोचने वाली बात है कि 5 साल से छोटे बच्चों का तो आधार कार्ड में भी बायोमेट्रिक (अंगूठा और आँख) भी नहीं लिया जाता! तो मशीन पर उनका अंगूठा कैसे पकड़ेगी?
नियम कहता है की: 5 साल से छोटे बच्चों के लिए फिंगरप्रिंट e-KYC की आवश्यकता नहीं होती है। उनका नाम सिर्फ उनके 'बाल आधार (Baal Aadhaar)' या 'जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)' के जरिए राशन कार्ड से जुड़ा (Seed) होना चाहिए। जब बच्चा 5 साल का हो जाए और आधार सेंटर पर जाकर अपना 'बायोमेट्रिक अपडेट' करा ले, उसके बाद ही उसकी e-KYC की जाती है। माताओं को इसके लिए परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है।
7. बुजुर्गों के फिंगरप्रिंट (अंगूठे) मशीन में काम नहीं कर रहे है, तो क्या करें?
बुढ़ापे के कारण, या खेतों और मजदूरी में काम करने के कारण कई लोगों के हाथों की लकीरें (Fingerprints) घिस और मिट जाती हैं। डीलर की मशीन में 10 भी फिंगर लगते है तो बार-बार यही एरर आती है—Biometric Mismatch.
इसका पक्का इलाज:
अगर 2-3 बार अंगूठा लगाने पर भी मशीन में 'Finger Match' नहीं कर रही है, तो सबसे पहले उस व्यक्ति को नज़दीकी 'आधार सेवा केंद्र (Aadhaar Center)' पर ले जाएं। और वहां जाकर उनका बायोमेट्रिक अपडेट (Biometric Update) करवाएं। आधार सेंटर वाला अपनी मशीन से उनकी आँखों की पुतली (Iris) और दसों उंगलियों के निशान दोबारा लेगा। आधार अपडेट होने के 5-6 दिन बाद, डीलर की मशीन पर जाएं, और अब उसका अंगूठा एक ही बार में 100% काम कर जाएगा।
8. Aadhaar Seeding और e-KYC में क्या अंतर है? और मशीन में नाम न आए तो क्या करें?
कई लोग डीलर के पास जाते हैं और डीलर कहता है: भाई, तुम्हारा तो मशीन में नाम ही नहीं आ रहा है, अंगूठा कहाँ से लगाऊँ?
यहाँ आपको Aadhaar Seeding और e-KYC का अंतर समझना होगा:
-
Aadhaar Seeding (आधार लिंकिंग): इसका मतलब है कि आपका 12 अंकों का आधार नंबर आपके राशन कार्ड के डेटाबेस में टाइप करके जोड़ा गया है या नहीं। अगर नंबर जोड़ा ही नहीं गया है, तो मशीन आपका नाम नहीं दिखाएगी।
-
e-KYC: यह तब होता है जब आपका आधार नंबर पहले से जुड़ा (Seed) हो, और आप सिर्फ अंगूठा लगाकर साबित करते हैं कि आप ज़िंदा हैं।
समाधान: अगर नाम मशीन में नहीं है, तो अपने आधार कार्ड, जाती आवासीय और आय, फोटो, बैंक पासबुक की फोटोकॉपी ब्लॉक ऑफिस या अपने सीएससी सेंटर पर जाकर पहले राशन कार्ड में नाम को जोड़ ले उसके बाद जब नाम राशन कार्ड में जुड़ जाये तो मशीन पर जाकर अंगूठा (KYC) लगाएं।
💡 नया नाम जोड़ने और काटने का विशेष नियम: अगर आप राशन कार्ड में कोई नया नाम जोड़ना चाहते हैं या किसी पुराने सदस्य का नाम कटवाना चाहते हैं, तो यह काम राशन कार्ड डीलर नहीं कर सकता। इसके लिए आपको अपने नज़दीकी जन सेवा केंद्र (CSC VLE) या ब्लॉक ऑफिस (RTPS काउंटर) पर ही जाना होगा।
9. नई बहू और नवजात बच्चे का नाम राशन कार्ड में कैसे जोड़ें?
यह कैफे वालों और आम जनता का सबसे ज्यादा पूछे जाने वाला सवाल है।
जब घर में बेटे की शादी होती है और नई बहू आती है, तो उसका नाम राशन कार्ड में जोड़ना होता है। लेकिन लोग सीधा कैफे पर आधार कार्ड लेकर पहुँच जाते हैं और फॉर्म ऑनलाइन नही हो पाता है!
नियम क्या है?
भारत में एक व्यक्ति का नाम दो जगह (दो राशन कार्डों में) नहीं रह सकता।
-
नई बहू के लिए: सबसे पहले बहू के मायके (पिता के घर) वाले ब्लॉक ऑफिस जाना होगा। वहां से मायके वाले राशन कार्ड से बहू का नाम कटवाकर और बहु के आधार कार्ड में उसके पति का नाम और पता अपडेट करके उस आधार कार्ड से और सभी डॉक्यूमेंट को लगाकर राशन कार्ड अपडेट के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरेंगे, तभी नई बहू का नाम ससुराल के राशन कार्ड में जुड़ेगा।
-
नवजात बच्चे के लिए: बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) से उसका बाल आधार बनायेगे और उसके बाद सभी डॉक्यूमेंट लगाकर उसको राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए ऑनलाइन करबाए तभी बच्चे का राशन कार्ड में नाम जुड़ पायेगा।
10. मृत व्यक्ति या शादीशुदा बेटी का नाम राशन कार्ड से कैसे हटाएं?
यह एक बहुत ही गंभीर मुद्दा है। अगर किसी की मृत्यु हो चुकी है और आप अभी भी उनके नाम का राशन उठा रहे हैं, तो पकड़े जाने पर सरकार 'रिकवरी (Recovery)' के साथ भारी जुर्माना (Penalty) भी लगा सकती है।
-
मृत्यु होने पर: आपको उस व्यक्ति का 'मृत्यु प्रमाण पत्र (Death Certificate)' और एक आवेदन पत्र (Application) ब्लॉक ऑफिस या ऑनलाइन CSC के माध्यम से नाम काटने का ऑनलाइन करना होगा और उसके बाद उस मृत व्यक्ति का नाम राशन कार्ड से डिलीट हो जायेगा।
-
बेटी की शादी होने पर: जो राशन कार्ड में पहले से नाम है उस राशन कार्ड में नाम हटाने के लिए ऑनलाइन करे और उसके पिता के राशन कार्ड से नाम पूरी तरह जब हट जाये, तो वह अपने ससुराल वाला राशन कार्ड में अपना नाम आसानी से जुड़वा सकते है और या एक नया राशन कार्ड बनबा सकते है अपने पति के साथ।
11. महिला मुखिया (Head of Family) की मृत्यु होने पर मुखिया कैसे बदलें?
खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) का सबसे बड़ा नियम यह है कि राशन कार्ड की मुखिया हमेशा घर की सबसे बड़ी महिला (Eldest Female - उम्र 18 वर्ष से ऊपर) ही होगी।
अगर खुदा न करे, मुखिया जैसे-माता जी या दादी जी की मृत्यु हो जाए, तो राशन कार्ड बंद नहीं होता!
आपको ब्लॉक ऑफिस में 'मुखिया परिवर्तन (Change of HOF)' के लिए राशन कार्ड में करेक्शन का फॉर्म भरना होता है। परिवार में जो दूसरी सबसे बड़ी महिला है (जैसे उनकी बहू, या बड़ी बेटी), उसे नया मुखिया बना दिया जाता है। अगर घर में कोई भी 18 साल से ऊपर की महिला नहीं है, केवल तभी घर के किसी पुरुष को मुखिया बनाया जाता है।
12. 'Mera Ration' ऐप से घर बैठे अपनी e-KYC का स्टेटस (Status) कैसे चेक करें?
अब आपको राशन कार्ड डीलर से यह पूछने की जरूरत नहीं है कि भैया, मेरा KYC हुआ या नहीं? आप खुद अपने मोबाइल से इसे 1 सेकंड में चेक कर सकते हैं:
-
गूगल प्ले स्टोर से भारत सरकार का 'Mera Ration (मेरा राशन)' ऐप डाउनलोड करें।
-
ऐप खोलें, अपने आधार नंबर से OTP से वेरीफाई करे।
-
और Manage Family Details वाले बटन पर क्लिक करें।
- आपके सामने पूरे परिवार की लिस्ट आ जाएगी।
-
जिस सदस्य के नाम के निचे Aadhar KYC 'KYC Verified' लिखा है, मतलब उसकी e-KYC और लिंकिंग पूरी तरह से सफल (Success) है। जिसके आगे 'Not Verfied' लिखा है, सिर्फ उसे ही डीलर के पास जाकर अंगूठा लगाना है।
13. Mera Ration या DigiLocker से ओरिजिनल e-Ration Card (PDF) कैसे डाउनलोड करें?
अगर आपका राशन कार्ड फट गया है या खो गया है, तो आप भारत सरकार के पोर्टल से ओरिजिनल 'स्मार्ट ई-राशन कार्ड' (PDF) डाउनलोड कर सकते हैं।
-
आप DigiLocker ऐप में जाएं, 'Ration Card' सर्च करें, अपना राज्य चुनें और अपना राशन नंबर डालें। आपका ओरिजिनल ई-राशन कार्ड PDF में डाउनलोड हो जाएगा।
-
इसके अलावा आप Mera Ration एप से अपने राशन कार्ड लिंक आधार नंबर से लॉग इन करे और लॉग इन होने पर पूरा Family का लिस्ट आ जायेगा और यहा पर एक छोटा सा डाउनलोड का Buttom होगा इस पर क्लिक करके राशन कार्ड का ओरिजनल PDF डाउनलोड हो जायेगा और उसके बाद उस PDF को प्रिंट कर सकते हैं।
14. डाउनलोड की गई PDF को 1-क्लिक में A4/PVC में कैसे प्रिंट करें?
अब आते हैं हमारे सीएससी (CSC VLE) भाइयों की समस्या पर। जब कोई ग्राहक DigiLocker या मेरा राशन एप से राशन कार्ड डाउनलोड करके लाता है, तो वह एक अजीब सी PDF में होता है।
दुकानदार उसे फोटोशॉप (Photoshop) में क्रॉप करता है, छोटा करता है, ताकि उसे आधार कार्ड की तरह 'PVC कार्ड' या लेमिनेशन पाउच में सेट कर सके। इसमें बहुत समय बर्बाद होता है।
आपकी इस मेहनत को बचाने के लिए eCAFE TOOLS ने भारत का सबसे एडवांस्ड 'राशन कार्ड प्रिंटर' बनाया है:
👉 1-Click Ration Card (PDF) Print Tool
-
बिना Photoshop के अपनी राशन कार्ड PDF Mera Ration एप वाला यहाँ अपलोड करें।
-
हमारा 'Smart AI Cropper' खुद आपके राशन कार्ड की डिटेल्स को पहचान लेगा।
-
सिस्टम अपने-आप उसे एक सुंदर 'स्मार्ट कार्ड (PVC)' साइज़ (8.56cm x 5.4cm) में क्रॉप करके A4 पेपर पर सेट कर देगा।
15. राशन डीलर्स की 3 सबसे बड़ी धमकियों का सच
1. KYC करने के पैसे लगेंगे!
-
सच्चाई: भारत सरकार की तरफ से e-KYC प्रक्रिया 100% निःशुल्क है। अगर कोई डीलर इसके नाम पर 10 या 50 रुपये मांगता है, तो वह अवैध (Illegal) है। आप 1967 (Toll-Free) पर इसकी शिकायत कर सकते हैं।
2. इस महीने आपका राशन नहीं मिलेगा जब तक KYC नहीं कराओगे!
-
सच्चाई: जब तक सरकार की फाइनल डेडलाइन (तारीख) खत्म नहीं हो जाती, तब तक किसी भी लाभार्थी का राशन सिर्फ 'KYC न होने' के आधार पर रोका नहीं जा सकता।
3. गाँव में आकर ही अंगूठा लगाना पड़ेगा!
-
सच्चाई: जैसा हमने ऊपर बताया, ONORC के तहत आप भारत के किसी भी राज्य की मशीन पर अपना अंगूठा लगाकर अपनी e-KYC पूरी कर सकते हैं। डीलर आपको गाँव बुलाने के लिए Force नहीं कर सकता।
16. निष्कर्ष (Conclusion)
राशन कार्ड (Ration Card) सिर्फ मुफ्त अनाज लेना का जरिया नहीं है, बल्कि यह हमारे देश में 'पहचान (Identity)' और 'पते (Address)' का एक बहुत ही मजबूत सरकारी प्रमाण है।
ई-केवाईसी (e-KYC) को लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है। सरकार का मकसद किसी गरीब का हक मारना नहीं, बल्कि उन चोरों को पकड़ना है जो मुर्दों (Dead persons) के नाम पर गरीबों का राशन खा रहे हैं।
चाहे आपको नई बहू का नाम जुड़वाना हो, 'Mera Ration' ऐप चलाना हो, दूसरे राज्य से केवाईसी (ONORC) करवानी हो, या फिर उस अजीब सी PDF को एक झटके में एक खूबसूरत A4 स्मार्ट कार्ड पर प्रिंट करना हो—इस 'मास्टर ब्लॉग' में हमने आपकी हर परेशानी का सबसे सच्चा और 100% सटीक और आसन भाषा में पूरी जानकारी बता दिया है।
हमारे जन सेवा केंद्र (CSC VLE) भाइयों से अनुरोध है कि वे फालतू के फोटोशॉप (Photoshop) और बेकार के सॉफ्टवेयर के चक्कर में अपना समय और पैसा बर्बाद न करें। eCAFE TOOLS का उपयोग करें, जो आपकी प्राइवेसी का सम्मान करता है और आपके काम को रॉकेट जैसी रफ़्तार देता है।