All ToolsBlog & GuidesPrint ToolsImage ToolsLatest ToolsCyber Cafe ToolsSarkari Form ToolsTop 20 ToolsCalculatorsPDF ToolsTyping ToolsText ToolsUtilitiesSecurity ToolsMost Popular ToolsGovt ID PrintPhoto ResizerKisan CalculatorsFinance CalculatorsHealth CalculatorsBanking CalculatorsConverter ToolsExplore Website
Home Blog & Guides Article

चरित्र प्रमाण पत्र (Police Verification) 2026 में फ्री ऑनलाइन कैसे बनाएं? RTPS का नया तरीका

Listen to this article
Listening...

1. आज हर नौकरी और लाइसेंस के लिए चरित्र प्रमाण पत्र क्यों मांगा जा रहा है?

कुछ साल पहले की बात है, मेरे पड़ोस का एक लड़का Zomato में डिलीवरी की नौकरी करने गया। कंपनी ने कहा, सब कुछ ठीक है, बस अपना चरित्र प्रमाण पत्र (Police Verification) जमा कर दो। लड़का परेशान होकर थाने गया, तो पुलिस वालों ने कहा, यहाँ से नहीं बनता, ऑनलाइन अप्लाई करो। बेचारा साइबर कैफे गया, वहाँ फॉर्म भरने में गलती हो गई और उसका फॉर्म 15 दिन बाद रिजेक्ट हो गया।

आज के समय में चाहे आपको जन सेवा केंद्र (CSC VLE) की आईडी लेनी हो, बैंक मित्र (BC Point) बनना हो, अमेज़न/स्विगी में काम करना हो, या फिर पासपोर्ट बनवाना हो—हर जगह सबसे पहले आपका 'आचरण' (Character) चेक किया जाता है।

लोग ऑनलाइन फॉर्म भर तो देते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा गलती डाक्यूमेंट्स अपलोड करने में करते हैं, जिसके कारण उनका फॉर्म थाने से रिजेक्ट हो जाता है। इस गाइड में हम आपको वो असली और 'थाना लेवल का ज़मीनी' तरीका बताएंगे जिससे आपका फॉर्म पहली बार में ही पास हो जाएगा और Character Certificate बन जायेगा।

चरित्र प्रमाण पत्र (Police Verification) 2026 में फ्री ऑनलाइन कैसे बनाएं? RTPS का नया तरीका

2. चरित्र प्रमाण पत्र (Character Certificate / आचरण प्रमाण-पत्र) क्या होता है?

साधारण भाषा में समझें तो यह पुलिस द्वारा दिया गया एक क्लीन-चिट सर्टिफिकेट है। यह इस बात का सरकारी सबूत है कि आपके खिलाफ किसी भी थाने में कोई क्रिमिनल केस, चोरी, या मारपीट का मुकदमा (FIR) दर्ज नहीं है।

चरित्र प्रमाण पत्र और पुलिस वेरिफिकेशन में क्या अंतर है?
ये दोनों एक ही चीज़ के दो अलग-अलग नाम हैं। आम लोग इसे पुलिस वेरिफिकेशन कहते हैं, जबकि सरकारी पोर्टल (जैसे RTPS पर इसे 'आचरण प्रमाण-पत्र' कहा जाता है।

किन लोगों को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत पड़ती है?

  • CSC VLE, Bank BC और BC Sakhi: बैंक की आईडी या आधार का काम लेने के लिए।

  • Delivery Executive: जोमैटो, स्विगी या अमेज़न में नौकरी के लिए।

  • Passport Applicant: नया पासपोर्ट बनवाने के लिए।

  • सरकारी भर्ती अभ्यर्थी: रेलवे, आर्मी या किसी भी नौकरी लगने के समय लगता है।

  • ठेकेदार: सरकारी टेंडर (Tender) पास कराने के लिए।

और भी बहुत सी चीजे है, जिसमे ये प्रमाण पत्र माँगा जाता है।

3. 2026 का नया नियम: अब आवेदन पहले से ज्यादा आसान

पहले का सिस्टम कैसा था?
कुछ साल पहले तक चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोगों को एसपी ऑफिस (SP Office) के चक्कर काटने पड़ते थे। 50 रुपये का चालान कटवाना पड़ता था और बाबुओं की खुशामद भी अलग से करनी पड़ती थी।

अब RTPS + CCTNS से क्या बदलाव आया?
अब जमाना 'डिजिटल इंडिया' का है। सरकार ने पुलिस के डेटाबेस (CCTNS) को सीधे राज्य के नागरिक पोर्टल (जैसे बिहार के ServicePlus / RTPS-2) से जोड़ दिया है।

क्या अब भी थाने जाना पड़ता है?
सरकारी नियमों में भले ही लिखा हो कि पुलिस घर आकर वेरिफिकेशन करेगी, लेकिन असली सच्चाई यह है कि आपको थाने जाना ही पड़ता है!
जब आप ऑनलाइन फॉर्म भर देते हैं, तो फॉर्म आपके लोकल थाने के मुंशी के पास जाता है। मुंशी जी आपको कॉल करके थाने बुलाते हैं। आपको अपना ओरिजिनल आधार कार्ड और उसकी फोटोकॉपी लेकर थाने जाना होता है। मुंशी जी आपके आधार की फोटोकॉपी पर आपके हस्ताक्षर (Sign) करवाते हैं और फिर आपकी फाइल को पास करके आगे बढ़ाते हैं। इसलिए थाने जाने के लिए हमेशा तैयार रहें!

4. आवेदन करने से पहले किन दस्तावेजों की जरूरत होगी?

साइबर कैफे पर जाने से पहले ये 4 चीज़ें अपने फोन में या पेनड्राइव में जरूर रख लें:

  • आधार कार्ड: पहचान और पते के सबसे मजबूत सबूत के रूप में।

  • पासपोर्ट साइज फोटो: एकदम साफ़, हाल ही की खींची हुई (बिना चश्मे वाली)।

  • चालू मोबाइल नंबर: जिस पर पुलिस वेरिफिकेशन के लिए कॉल करेगी और ऑनलाइन करते समय OTP भी आएगी।

  • Email Id: ये देना जरुरी नही है, लेकिन अगर देते है तो चरित्र प्रमाण पत्र का PDF आपके ईमेल पर आ जायेगा

5. बिहार RTPS (ServicePlus) पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया

अगर आप बिहार से हैं, तो यह प्रोसेस आपके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है:

  • स्टेप 1: RTPS पोर्टल खोलें: अपने ब्राउज़र में serviceonline.bihar.gov.in टाइप करें।

  • स्टेप 2: गृह विभाग चुनें: होमपेज पर बाईं तरफ (Left side) 'लोक सेवाओं का अधिकार की सेवाएँ' वाले मेन्यू में जाएं और नीचे स्क्रॉल करके 'गृह विभाग' पर क्लिक करें।

  • स्टेप 3: आवेदन लिंक चुनें: वहां आपको 'आचरण प्रमाण-पत्र के लिए आवेदन' का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।

  • स्टेप 4: व्यक्तिगत जानकारी भरें: फॉर्म में अपना नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, और अपना वर्तमान व स्थायी पता (Current & Permanent Address) बिल्कुल सही-सही भरें।

  • स्टेप 5: दस्तावेज अपलोड करें: अपने आधार कार्ड की फोटो और अपनी पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें। यहीं पर लोग सबसे ज्यादा फंसते हैं, इसका समाधान हम आगे बताएंगे।

  • स्टेप 6: आवेदन सबमिट करें: फॉर्म को एक बार ध्यान से पढ़ें और 'Final Submit' पर क्लिक कर दें।

  • स्टेप 7: आवेदन संख्या सुरक्षित रखें: आपको एक रसीद (Acknowledgement Slip) मिलेगी। उस पर लिखे Application Number को संभाल कर रख लें।

6. फॉर्म भरते समय लोग सबसे ज्यादा कौन-कौन सी गलतियां करते हैं?

फॉर्म रिजेक्ट होने के 5 सबसे बड़े कारण:

  1. गलत पता दर्ज करना: लोग अपने आधार कार्ड वाला पता नहीं डालते, या वार्ड नंबर/थाना गलत चुन लेते हैं।

  2. आधार और आवेदन की जानकारी अलग होना: फॉर्म में नाम की स्पेलिंग कुछ और है और आधार कार्ड में कुछ और।

  3. धुंधले दस्तावेज अपलोड करना: मोबाइल से खींची गई परछाई (Shadow) वाली या धुंधली फोटो डाल देना, जिसे पुलिस वाला पढ़ ही नहीं पाता।

  4. मोबाइल नंबर गलत दर्ज करना: ऐसा नंबर डाल देना जो बंद रहता है, जिससे पुलिस वेरिफिकेशन के लिए संपर्क नहीं कर पाती।

  5. PDF का आकार (Size) गलत होना: पोर्टल 200KB की फाइल मांगता है और लोग 2MB की फाइल डाल देते हैं जो कभी अपलोड ही नही होता है!

7. eCAFE TOOLS की मदद से दस्तावेज तैयार कैसे करें?

अब आते हैं सबसे बड़े दर्द पर! RTPS पोर्टल पर कई बार 'आधार का फ्रंट' और 'आधार का बैक' —इन दोनों को मिलाकर एक सिंगल PDF (वो भी 200KB के अंदर) अपलोड करनी होती है।

कैफे वाले भाई 2 फोटो को PDF बनाते हैं, तो साइज़ 1MB हो जाता है। जब उसे छोटा करते हैं, तो फोटो इतनी ब्लर (Blur) हो जाती है कि फॉर्म रिजेक्ट हो जाता है।

इस मेहनत को बचाने के लिए eCAFE TOOLS के इन फ्री टूल्स का इस्तेमाल करें:

👉 डाक्यूमेंट्स को 1-क्लिक में सेट करें:

Photo Resize to 50KB
ये टूल्स में आप इसमें लगने वाला फोटो को 50KB के अन्दर कर पाएंगे क्योकि इसमें फोटो का साइज़ 50KB के अन्दर में ही होना चाहिए 
Open Tool Now
Image to PDF Converter
यहाँ अपनी डॉक्यूमेंट का फोटो डालें, यह टूल बिना क्वालिटी खराब किए उसे 1 सुंदर PDF में बदल देगा।
Open Tool Now
Compress PDF to 200KB
PDF बनने के बाद उसे यहाँ डालें। यह टूल पिक्सल्स को फाड़े बिना आपकी PDF को एकदम सटीक 200KB के अंदर सेट कर देगा।
Open Tool Now

एक और धमाकेदार टूल्स अगर आपके पास जैसे आधार कार्ड का आगे और पीछे का अलग-अलग फोटो है तो आप इसमें आगे और पीछे का दोनों फोटो अपलोड करे और एक सुन्दर पीडीऍफ़ में बना देगा ये टूल्स 

Custom ID Card Print
फोटो से सीधा प्रिंट: 1-क्लिक में अपनी ID को A4 पेपर पर सेट करें और PDF बनाये।
Open Tool Now

8. आवेदन जमा होने के बाद पुलिस वेरिफिकेशन कैसे होता है?

  • आवेदन थाने तक कैसे पहुंचता है? जैसे ही आप RTPS पर फॉर्म सबमिट करते हैं, वह डिजिटल रूप से एसपी ऑफिस (SP Office) चला जाता है, और वहां से आपके लोकल थाने (Police Station) के मुंशी Computer Operator के कंप्यूटर पर भेज दिया जाता है।

  • पुलिस कॉल कब करती है? 2 से 3 दिन के अंदर थाने से कोई सिपाही या मुंशी आपके दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करता है और थाने पर अपना डॉक्यूमेंट लेकर आने के लिए बोलते है और वहा पर आपसे कुछ Signature करवाते है और उसी समय आपका Application को Approved कर देते है।

  • घर पर विजिट कब हो सकती है? अगर पुलिस को कोई शक होता है, या आपका एड्रेस कन्फर्म नहीं होता, तो सिपाही (Beat Constable) आपके घर आकर पड़ोसियों से पूछताछ (Physical Verification) कर सकता है।

  • कौन-कौन से सवाल पूछे जा सकते हैं? पुलिस बस यह पूछती है कि आप कितने सालों से यहाँ रह रहे हैं? और आपके खिलाफ कोई पुराना मुकदमा तो नहीं है?। आपको बस अपना ओरिजिनल आधार कार्ड और वार्ड पार्षद/प्रधान का साइन किया हुआ पेपर पुलिस को दिखाना होता है।

9. RTPS स्टेटस में दिखने वाले स्टेटस का मतलब क्या है?

जब आप अपना Application Number और Date डालकर स्टेटस चेक करते हैं, तो आपको कुछ ऐसे मेसेज दिखते हैं:

  • Pending at Thana: आपका फॉर्म आपके लोकल थाने के कंप्यूटर पर पहुँच गया है और वेरिफिकेशन के लिए मुंशी का इंतज़ार कर रहा है। आप चाहें तो थाने जाकर मिल सकते हैं, काम जल्दी हो जाएगा।

  • Pending at DCRB: थाने से रिपोर्ट पास होकर 'District Crime Record Bureau' में आ गई है। यहाँ चेक होता है कि आपका नाम किसी क्रिमिनल रिकॉर्ड में तो नहीं है।

  • Under Verification: आपकी फाइल पर बड़े अधिकारी (जैसे DSP/SP) जांच कर रहे हैं।

  • Approved: बधाई हो! आपका पुलिस वेरिफिकेशन पास हो गया है।

  • Rejected: कोई गड़बड़ी पाई गई जैसे एड्रेस गलत या क्रिमिनल रिकॉर्ड, इसलिए फॉर्म रद्द कर दिया गया है।

10. चरित्र प्रमाण पत्र डाउनलोड कैसे करें?

एक बार आपका स्टेटस 'Approved' हो जाए, तो आपको थाने जाने की जरूरत नहीं है।
आप RTPS पोर्टल पर 'सर्टिफिकेट डाउनलोड करें' वाले लिंक पर जाकर अपना Application Number और Name डालकर उसे डाउनलोड कर सकते हैं।

डिजिटल सिग्नेचर वाला सर्टिफिकेट क्या होता है?
इस सर्टिफिकेट पर किसी पुलिस वाले के हाथ से किए गए साइन या मोहर (Stamp) की जरूरत नहीं होती। इस पर SP या DCRB अधिकारी का 'Digital Signature' होता है, जो पूरे भारत में 100% मान्य है। इसे कलर प्रिंट निकालें और जहाँ जरूरत हो, वहां जमा कर दें।

11. आवेदन रिजेक्ट हो जाए तो क्या करें?

  • रिजेक्शन का कारण कैसे पता करें? जब आप स्टेटस चेक करेंगे, तो 'Rejected' के नीचे एक 'Remark' (कारण) लिखा होगा जैसे: Address not matched या Photo Blur।

  • सुधार कैसे करें? आप उस रिजेक्ट हुए फॉर्म में सुधार नहीं कर सकते।

  • दोबारा आवेदन कब करें? आपको अपनी गलती सुधार कर जैसे सही आधार कार्ड की साफ़ PDF बनाकर तुरंत उसी दिन एक नया (Fresh) ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

12. क्या FIR या केस होने पर चरित्र प्रमाण पत्र बन सकता है?

यह एक बहुत ही नाजुक सवाल है, जिसे लेकर लोग काफी डरे रहते हैं।

  • किन मामलों में बन सकता है? अगर आपके खिलाफ कोई छोटी-मोटी शिकायत जैसे-पड़ोसी से कहा-सुनी है, जिसमें कोई चार्जशीट या कोर्ट केस नहीं हुआ है, तो पुलिस अक्सर क्लियर रिपोर्ट लगा देती है।

  • किन मामलों में समस्या आ सकती है? अगर आपके खिलाफ कोई गंभीर आपराधिक मामला (Criminal Case), चोरी, दंगा, या ऐसा कोई केस दर्ज है जो कोर्ट में चल रहा है, तो आपका चरित्र प्रमाण पत्र 100% रिजेक्ट हो जाएगा।

  • पुलिस क्या जांच करती है? पुलिस अपने CCTNS (क्राइम नेटवर्क) में आपका आधार नंबर और नाम डालती है। अगर आपके नाम पर किसी भी राज्य में कोई FIR होगी, तो वह तुरंत स्क्रीन पर आ जाएगी।

13. चरित्र प्रमाण पत्र कितने दिन तक वैध (Valid) रहता है?

  • सामान्य तौर पर, भारत में एक चरित्र प्रमाण पत्र जारी होने की तारीख से 6 महीने तक ही वैलिड माना जाता है।

  • अलग-अलग संस्थानों के नियम: कुछ प्राइवेट कंपनियां 6 महीने पुराना सर्टिफिकेट मान लेती हैं, लेकिन अगर आप सेना या किसी संवेदनशील सरकारी नौकरी में जा रहे हैं, तो वो 3 महीने से ज्यादा पुराना सर्टिफिकेट नहीं मानते। आपको नया बनवाना ही पड़ता है।

14. CSC संचालकों और साइबर कैफे वालों के लिए जरूरी सलाह

  • ग्राहक के दस्तावेज कैसे जांचें? फॉर्म भरने से पहले चेक करें कि ग्राहक के आधार कार्ड का पता और वह जहाँ रह रहा है, दोनों Same हैं या नहीं।

  • रिजेक्शन कम करने के तरीके: कभी भी मोबाइल से डायरेक्ट फोटो खींचकर अपलोड न करें। हमेशा स्कैनर का इस्तेमाल करें या eCAFE TOOLS के 'Document Enhancer' से फोटो को साफ़ करें।

  • आवेदन जल्दी स्वीकृत कराने के लिए सुझाव: ग्राहक को रसीद देते समय बोलें कि भैया, अगर 3 दिन में पुलिस का फोन न आए, तो ये रसीद और आधार कार्ड लेकर खुद थाने के मुंशी जी से मिल लेना। इससे जो काम 15 दिन में होना है, वो 5 दिन में हो जाएगा!

15. निष्कर्ष: आवेदन करने से पहले ये 5 बातें हमेशा याद रखें

दोस्तों, पुलिस वेरिफिकेशन या आचरण प्रमाण-पत्र एक ऐसा दस्तावेज है जो आपके करियर और नौकरी की दिशा तय करता है। इसमें की गई एक छोटी सी गलती आपको बहुत भारी पड़ सकती है।
इसलिए फॉर्म सबमिट करने से पहले हमेशा इन 5 बातों अपने दिमाग में जरुर रखें:

  1. सही पता भरें: आधार कार्ड से मैच करता हुआ।

  2. सही मोबाइल नंबर दें: जो हर समय चालू रहे।

  3. साफ दस्तावेज अपलोड करें: 200KB की लिमिट में एकदम HD क्वालिटी PDF बनाएं।

  4. आवेदन संख्या (Application No.) सुरक्षित रखें: इसके बिना आप स्टेटस चेक नहीं कर पाएंगे।

  5. स्टेटस नियमित जांचते रहें: और अगर फॉर्म थाने में अटका हो, तो खुद जाकर बात कर लें।

हमें उम्मीद है कि eCAFE TOOLS की इस 'ब्लॉग' को पढ़ने के बाद आपको किसी और से पूछने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर आप एक कैफे संचालक (VLE) हैं, तो अपने काम को तेज़ और रिजेक्शन फ्री बनाने के लिए इस पेज को अपने ब्राउज़र में अभी बुकमार्क (Bookmark) कर लें!

Frequently Asked Questions (FAQs)

Q1: क्या चरित्र प्रमाण पत्र का आवेदन बिल्कुल मुफ्त है?
Ans: बिहार (RTPS) और कई अन्य राज्यों में यह 100% मुफ्त है, सरकार कोई फीस नहीं लेती। हालांकि, कुछ राज्यों (जैसे यूपी) में 50 रुपये की सरकारी फीस कटती है। (साइबर कैफे वाले फॉर्म भरने का अपना सर्विस चार्ज अलग से लेते हैं)।
Q2: इसे बनने में कितने दिन लगते हैं?
Ans: अगर आपके डाक्यूमेंट्स सही हैं, तो सरकारी नियम के अनुसार इसे बनने में 14 से 21 दिन का समय लगता है।
Q3: क्या मैं मोबाइल से आवेदन कर सकता हूँ?
Ans: जी हाँ! आप ServicePlus (RTPS) की वेबसाइट अपने मोबाइल के क्रोम ब्राउज़र में खोलकर आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
Q4: मैं पटना में रहता हूँ लेकिन आधार कार्ड मुजफ्फरपुर का है, तो क्या करूँ?
Ans: आपको फॉर्म में 'स्थायी पता (Permanent)' मुजफ्फरपुर का और 'वर्तमान पता (Current)' पटना का डालना होगा। लेकिन इसके लिए आपके पास पटना का कोई रेंट एग्रीमेंट या निवास प्रमाण होना जरूरी है।
Q5: क्या सर्टिफिकेट के लिए मुझे थाने जाना जरूरी है?
Ans: 90% मामलों में पुलिस खुद कॉल करती है। लेकिन अगर आपका एड्रेस कन्फर्म नहीं हो पा रहा है, तो पुलिस आपको आधार कार्ड लेकर थाने बुला सकती है।
Q6: क्या बिना आधार कार्ड के आवेदन संभव है?
Ans: नहीं। आधार कार्ड पहचान और पते का सबसे मुख्य दस्तावेज है, इसके बिना चरित्र प्रमाण पत्र नहीं बन सकता।
Q7: क्या Certificate पास होते ही तुरंत डाउनलोड हो जाता है?
ns: हाँ, जैसे ही अधिकारी उसे 'Approve' करते हैं, वह तुरंत पोर्टल पर डिजिटल सिग्नेचर के साथ डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाता है।
eCAFE TOOLS

eCAFE TOOLS Official

eCAFE TOOLS के संस्थापक। मेरा जुनून भारत के लाखों CSC VLE भाइयों और मेहनती छात्रों के लिए ऐसे स्मार्ट और 100% मुफ्त डिजिटल टूल्स तैयार करना है, जो उनके घंटों का काम सेकंडों में बदल सकें। हम सुरक्षा (Security) और प्राइवेसी से कभी समझौता नहीं करते।