नमस्कार दोस्तों और जन सेवा केंद्र (CSC) चलाने वाले मेरे अच्छे वीएलई (VLE) भाइयों!
भारत में आज के समय में अगर किसी गरीब या मिडिल क्लास परिवार के लिए कोई सबसे बड़ी सरकारी योजना है, तो वह है आयुष्मान भारत योजना (PMJAY)। दुनिया में बीमारी कभी बता कर नहीं आती, और प्राइवेट अस्पतालों का बिल अच्छे-अच्छे परिवारों को कर्ज़ में डूबा देता है और आपके पास अगर कोई सम्पति है तो ओ भी बिकबा देता है । ऐसे में 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की गारंटी देने वाला यह 'गोल्डन कार्ड (Golden Card)' किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं है।
लेकिन ज़मीनी हकीकत यह है कि कार्ड बनवाने से लेकर अस्पताल में इलाज कराने तक, लोगों को सौ तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मेरा KYC पेंडिंग है, राशन कार्ड में नाम अलग है, अस्पताल वाले कार्ड नहीं ले रहे, या कैफे वालों का सबसे बड़ा दर्द—एक A4 पेपर पर आयुष्मान कार्ड कैसे प्रिंट करें? और वो भी एक पेपर पर 4-5 आयुष्मान कार्ड कैसे प्रिंट करें?
इंटरनेट पर मौजूद आधी-अधूरी जानकारियों से लोग और ज्यादा कन्फ्यूज़ हो जाते हैं। इसलिए, eCAFE TOOLS की टीम्स ने बहुत ही डीप रिसर्च करने बाद 2026-27 के नए नियमों के साथ यह आयुष्मान कार्ड से जूरी हर एक जानकारी देने का कोसिस किया है। और इस एक ब्लॉग को पढ़ने के बाद, आयुष्मान कार्ड से जुड़ा आपका कोई भी सवाल बाकी नहीं रहेगा।

1. आयुष्मान कार्ड (PMJAY) क्या है और 5 लाख रुपये का असली मतलब क्या है?
ज़्यादातर गांव-देहात में लोगों को लगता है कि अगर उनके परिवार में 5 लोग हैं और पांचों का आयुष्मान कार्ड बन गया है, तो हर सदस्य को अलग-अलग 5-5 लाख रुपये मिलेंगे (यानी कुल मिलकर 25 लाख)।
यहीं सबसे बड़ा लोगों का भ्रम (Myth) है!
आयुष्मान भारत योजना "Family Floater (फैमिली फ्लोटर)" नियम पर काम करती है। इसका सीधा सा मतलब है कि पूरे 'परिवार' के लिए 1 साल का कुल मेडिकल बजट 5 लाख रुपये होता है।
-
उदाहरण के लिए: अगर आपके परिवार में 5 सदस्य हैं। इस साल अगर आपके पिताजी के इलाज में 2 लाख रुपये खर्च हो गए, तो अब उस साल के लिए बाकी 4 सदस्यों के लिए कुल 3 लाख रुपये ही बचेंगे। और अगले साल यह बजट फिर से 5 लाख रुपये हो जाएगा। यह पैसा आपके बैंक खाते में नहीं आता, बल्कि सीधे अस्पताल को दिया जाता है।
2. Abha ID और Ayushman Card में क्या अंतर है?
कई बार जब आप अस्पताल जाते हैं, तो वो आपसे 'ABHA ID' मांगते हैं, और आप उन्हें 'आयुष्मान कार्ड' दे देते हैं और हमेशा इस पर कन्फ्यूजन बना रहता है । इन दोनों में ज़मीन-आसमान का फर्क है:
-
आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card): यह कार्ड एक तरह का आपका 'मेडिकल एटीएम (ATM)' है। इसके अंदर 5 लाख रुपये का मुफ्त इलाज छुपा है। यह सिर्फ गरीब और पात्र (Eligible) लोगों का बनता है जैसे जिसका नाम राशन कार्ड में है उसी लोगो सब का बनता है।
-
आभा आईडी (ABHA ID - Ayushman Bharat Health Account): यह आपका 14 अंकों की आपकी 'डिजिटल मेडिकल डायरी' है। यह भारत के किसी भी अमीर या गरीब नागरिक का बन सकता है। इसमें कोई पैसा नहीं मिलता, बल्कि इसमें आपकी पुरानी बीमारियों की रिपोर्ट, ब्लड टेस्ट और डॉक्टर की पर्चियां और उसमे लिखे मेडिसिन का रिकॉर्ड सब इसमें ऑनलाइन सेव (Save) रहती हैं और अगले बार अगर डॉक्टर के पास जाते है तो आप सिर्फ अपना आभा नंबर देंगे और पूरा रिकॉर्ड डोक्टर के सामने।
3. क्या कोई भी आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं?
साइबर कैफे वालों भाइयो की दुकानों पर अक्सर लोग इस बात पर लड़ाई हो जाते हैं कि मेरा आयुष्मान कार्ड क्यों नहीं बन रहा? आपको समझना होगा कि यह कार्ड हर किसी को नहीं बनता। भारत सरकार ने इसके लिए कुछ कड़े नियम बनाए हैं। आप केवल तभी यह कार्ड बनवा सकते हैं जब:
-
आपका नाम 2011 के SECC (सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना) की लिस्ट में हो।
-
आपके पास लाल/पीला राशन कार्ड हो और वह राशन कार्ड Active हो
-
आपके पास लेबर कार्ड (BOCW - Building and Other Construction Workers Card) हो।
- लेकिन अक्सर आयुष्मान पोर्टल पर राशन कार्ड से ही आपका सभी जानकारी खोजता है और राशन कार्ड में नाम नही रहता है तो आयुष्मान कार्ड नही बनता है
💡 नया नियम (70 साल से ऊपर के बुजुर्गों के लिए): भारत सरकार ने 2026-27 के नए नियमों के तहत 'Ayushman Vaya Vandana Card' शुरू किया है। इसके तहत अगर आपके घर में कोई भी बुजुर्ग 70 वर्ष से अधिक उम्र का है चाहे वह अमीर हो या गरीब और राशन कार्ड में नाम हो या नही, तो भी उसका 5 लाख रुपये वाला अलग से आयुष्मान कार्ड बनेगा!
4. नया आयुष्मान कार्ड (Fresh PMJAY Card) खुद से कैसे बनाएं?
पहले कार्ड बनवाने के लिए सीएससी (CSC) सेंटर या पंचायत भवन के चक्कर काटने पड़ते थे। लेकिन अब सरकार ने 'Self-Registration' चालू कर दिया है। आप घर बैठे अपने स्मार्टफोन से अपना कार्ड बना सकते हैं:
-
अपने मोबाइल के प्ले स्टोर (Play Store) से 'Ayushman App' डाउनलोड करें।
-
ऐप खोलें और 'Beneficiary' (लाभार्थी) वाले विकल्प पर क्लिक करके अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
-
अपना राज्य, जिला चुनें और 'Search By' में अपना Aadhaar Number या Family ID (राशन कार्ड नंबर) डालें।
-
अगर आपका नाम लिस्ट में है, तो आपके नाम के आगे 'Do KYC' लिखा आएगा।
-
'Do KYC' पर क्लिक करें। आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा (या आप Face Authentication भी चुन सकते हैं)।
-
OTP डालते ही आपकी फोटो और डिटेल मैच होगी। और कुछ डिटेल्स जैसे आपका जन्म तिथि, जिला, पंचयत, वार्ड न और गावं का नाम फिर से भरे क्योकि हो सकता है, आपका जानकारी पहले गलत भरा गया हो।
-
सभी चीजे सही से डालने के बाद 'Submit' पर क्लिक करें। आपका आयुष्मान कार्ड 'Approved' हो जाएगा और 10 मिनट में डाउनलोड के लिए तैयार हो जाएगा।
-
उसके बाद आप इसे अपने मोबाइल या कंप्यूटर में डाउनलोड करके रख सकते है या प्रिंट आउट कर सकते है!
5. आयुष्मान कार्ड लिस्ट में अपना नाम (New Member) कैसे खोजें और जोड़ें?
पहले नाम खोजने के लिए सीएससी (CSC) सेंटर के चक्कर काटने पड़ते थे, लेकिन अब सरकार ने "Beneficiary NHA Portal" (beneficiary.nha.gov.in) और 'Ayushman App' को आम जनता के लिए खोल दिया है।
नाम कैसे खोजें आयुष्मान कार्ड में?
आप सीधा पोर्टल पर 'Beneficiary' मोड में अपने मोबाइल नंबर से लॉग-इन (Login) करें Login करते समय आपको आधार लिंक मोबाइल नंबर पर OTP आएगा और OTP वेरीफाई करने के बाद। आप अपना राज्य और जिला चुनें, और अपने 'राशन कार्ड नंबर (Family ID)' या 'आधार नंबर' से अपना नाम खोज लें।
नए बच्चे या पत्नी का नाम कैसे जोड़ें आयुष्मान कार्ड में? (Add Member)
अगर परिवार के 4 लोगों का कार्ड बन चुका है और किसी नए बच्चे या नई बहू का नाम जोड़ना है, तो इसके लिए आपको सबसे राशन कार्ड में उस बच्चे, बहु या जिसका कार्ड बनाना चाहते है उसका जोड़ना पड़ेगा उसके बाद ही आयुष्मान पोर्टल या एप पर उस व्यक्ति का नाम आएगा।
6.आयुष्मान कार्ड में KYC Pending, Name Mismatch और 'Redo KYC' की समस्या का 100% समाधान
यह समस्या हर दिन लाखों लोगों को रुला रही है। आपने कैफे पर जाकर KYC करवा ली, लेकिन 15 दिन बाद भी कार्ड 'Pending' दिखा रहा है या 'Rejected' हो गया।
असली प्रॉब्लम कहाँ है?
आयुष्मान का सिस्टम आपके 'राशन कार्ड (Family ID)' और आपके 'आधार कार्ड' के डेटा को मिलाता है। अगर दोनों के नाम की स्पेलिंग (Spelling), उम्र या पिता के नाम में 80% से कम मैचिंग (Matching) होती है, तो सिस्टम उसे 'Pending' में डाल देता है या रिजेक्ट कर देता है। (जैसे राशन कार्ड में नाम "राम कुमार" है और आधार में "राम कुमार शर्मा")।
इसका 100% पक्का इलाज क्या है?
-
आधार अपडेट या राशन कार्ड: सबसे पहले अपने आधार कार्ड को राशन कार्ड के नाम के अनुसार अपडेट करवाएं या आपको आधार कार्ड अपडेट करने में परेशानी हो रहा है, तो आप राशन कार्ड में ही अपना डिटेल्स अपडेट करवाएं ये आसानी से आधार कार्ड के द्वारा हो जायेगा।
-
Redo KYC: अगर कार्ड बनाये और पेंडिंग हो गया है, तो पोर्टल पर एक नया ऑप्शन आता है "Redo KYC" (दोबारा केवाईसी करें)। आप अपने अपडेटेड आधार या राशन कार्ड अपडेट के साथ दोबारा KYC करें, कार्ड तुरंत जनरेट (Approved) हो जाएगा तब आप 10 मिनट में डाउनलोड कर सकते है।
7. बिना OTP के "Face Auth" से आयुष्मान कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
मान लीजिए आपका कार्ड बन गया है, लेकिन आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक नहीं है या सिम खो गई है। अब OTP कैसे आएगा?
घबराने की कोई जरूरत नहीं है! सरकार ने अब "Aadhaar FaceRD" ऐप लॉन्च कर दिया है।
-
अपने मोबाइल में App स्टोर से 'Aadhaar FaceRD' और 'Ayushman App' डाउनलोड करें।
- Ayushman App में अपने मोबाइल नंबर या CSC ID से लॉग करके अपना राज्य, जिला और अपने आधारन से नाम खोजें।
-
नाम खोजने के बाद जिसका भी कार्ड डाउनलोड करना चाहते है उस पर मेम्बर पर सेलेक्ट करे और 'Download Card' पर क्लिक करें।
-
डाउनलोड पर क्लिक करते ही आपको तिन OTP, FINGERPRINT की जगह 'Face Auth' का विकल्प चुनें।
-
आपका फ्रंट कैमरा खुलेगा, 1-2 बार आँखें झपकाएं (Blink करें), और बिना किसी OTP के आपका ओरिजिनल आयुष्मान कार्ड PDF फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएगा!
8. सावधान! प्राइवेट अस्पताल इलाज करने से मना कर दे, तो क्या करें?
अक्सर गरीब आदमी अपना 'आयुष्मान कार्ड' लेकर किसी बड़े प्राइवेट अस्पताल जाता है और रिसेप्शन वाला कह देता है—"आयुष्मान का बेड खाली नहीं है" या "इस बीमारी का इलाज आयुष्मान में नहीं होता, कैश में आपका इलाज होगा।"
अगर आपके साथ ऐसा हो, तो तुरंत ये काम करें:
उसी अस्पताल के रिसेप्शन पर खड़े होकर अपने मोबाइल से टोल-फ्री नंबर 14555 (National Health Authority Helpline) पर कॉल लगा दें। आप उन्हें अस्पताल का नाम और अपनी समस्या बताएं। सरकार की तरफ से अस्पताल को तुरंत नोटिस जाता है। यकीन मानिए, जो अस्पताल आपको भगा रहा था, वो 10 मिनट के अंदर आपको इज़्ज़त के साथ बेड (Bed) दे देगा!
भाई दिल से यह जानकारी हर गरीब आदमी तक पहुँचनी चाहिए, जो इस प्रोब्लम का सामना कर रहा है, इसलिए इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करके आप भी उसका सहारा बन सकते है।
9. साइबर कैफे और CSC VLE भाइयों की सबसे बड़ी समस्या: कार्ड को A4 साइज़ पर प्रिंट करना!
अब आते हैं हमारे दुकानदार भाइयों (VLEs) की उस दर्दनाक समस्या पर जो उनका पूरा दिन खराब कर देती है।
ग्राहक आपको व्हाट्सएप पर अपना डाउनलोड किया हुआ आयुष्मान कार्ड का PDF भेज देता है या आप खुद ही आयुष्मान पोर्टल से कार्ड को PDF में डाउनलोड करते है। अब एक आम दुकानदार को उस कार्ड को प्रिंट करने के लिए:
-
फोटोशॉप (Photoshop) खोलना पड़ता है।
-
PDF को क्रॉप (Crop) करके 8.56cm x 5.4cm (स्मार्ट कार्ड साइज़) में सेट करना पड़ता है।
-
अगर 5 लोग हैं, तो 5 बार यह मेहनत करनी पड़ती है।
यूट्यूब पर लोग Ayushman Photoshop Action File डाउनलोड करते हैं। लेकिन जैसे ही सरकार आयुष्मान कार्ड का नया डिज़ाइन या नया पोर्टल लाती है, वो एक्शन फाइल काम करना बंद कर देती है या Photoshop Crash हो जाती है।
10. बिना Photoshop के आयुष्मान कार्ड को 1-क्लिक में कैसे प्रिंट करें?
दुकानदार भाइयों, आपकी इसी मेहनत और समय को बचाने के लिए eCAFE TOOLS ने भारत का सबसे एडवांस्ड और 100% मुफ्त 'Ayushman Print Tool' तैयार किया है जिसमे आप एक साथ कई लोगो का कार्ड प्रिंट कर सकते है कुछ ही सेकंड में इसमें आप एक A4 पेपर पर 4 से 5 कार्ड आसानी से प्रिंट कर सकते है। इस टूल से आपको फोटोशॉप खोलने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।
👉 1-Click Ayushman Card Bulk Print (A4 / PVC) Tool
-
बिना Photoshop के 1 से 5 आयुष्मान PDF एक साथ अपलोड करें या आप 50 लोगो का कार्ड का PDF भी अपलोड कर सकते है अलग अलग ।
-
हमारा स्मार्ट सिस्टम अपने-आप फ्रंट और बैक कार्ड को 'ऑटो-क्रॉप' (Auto-Crop) करेगा।
-
1 ही A4 फोटो पेपर पर एक साथ 4-5 अलग-अलग ग्राहकों के कार्ड एकदम लाइन से सेट हो जाएंगे।
-
Perfect Cutting Guidelines: अन्य साधारण टूल्स कार्ड के बॉर्डर को काट देते हैं जिससे लेमिनेशन (Lamination) करने में दिक्कत आती है। हमारा टूल कार्ड के चारों तरफ एक बहुत ही हल्का और बारीक Border छोड़ता है, ताकि कैंची या डाई-कटर (Die-Cutter) से काटने पर आपका कार्ड बिल्कुल प्रोफेशनल कार्ड की तरह एकदम सीधा और सुंदर दिखे।
11. QR Code ब्लर (Blur) होने की समस्या और बेस्ट प्रिंटर सेटिंग्स
कई बार कैफे वाले एक्शन फाइल या गलत टूल से कार्ड प्रिंट कर देते हैं। लेकिन जब ग्राहक अस्पताल जाता है, तो अस्पताल का स्कैनर उस कार्ड का QR Code पढ़ ही नहीं पाता (Unreadable/Blur) और कार्ड रिजेक्ट हो जाता है।
यह पिक्सल (Resolution) फटने के कारण होता है।
eCAFE TOOLS का जादू (300 DPI Rendering):
हमारा प्रिंट टूल आपके कार्ड को "300 DPI High Resolution" तकनीक के साथ प्रोसेस करता है। यानी हमारे टूल से निकला हुआ कार्ड 100% स्कैन होगा, चाहे अस्पताल का स्कैनर कितना भी पुराना क्यों न हो!
मुनाफे का गणित:
-
1 A4 Glossy Photo Paper (180 GSM) की कीमत = 5 रुपये।
-
उस पर eCAFE TOOLS की मदद से 5 कार्ड निकलेंगे। 1 कार्ड की लागत = 1 रुपया।
-
आप कस्टमर से 50 से 60 रुपये प्रति कार्ड चार्ज करते हैं।
-
(यानी 1 पेपर से आप सीधा 250 से 300 रुपये का मुनाफा कमा सकते हैं!)
12. 100% आपके मेडिकल डेटा की सुरक्षा
हेल्थ डेटा बहुत संवेदनशील होता है। कई बार लोग ऑनलाइन टूल्स पर कार्ड अपलोड करने से डरते हैं कि कहीं उनका डेटा चोरी न हो जाए।
eCAFE TOOLS डंके की चोट पर यह गारंटी देता है कि हमारा यह प्रिंटिंग टूल 100% 'Zero-Server Upload' तकनीक पर काम करता है। आपके ग्राहकों का कोई भी PDF या डेटा इंटरनेट पर (हमारे सर्वर पर) नहीं जाता। सारा क्रॉपिंग का काम आपके ही कंप्यूटर या मोबाइल की रैम (RAM) में सुरक्षित रूप से होता है।
13. निष्कर्ष
आयुष्मान भारत योजना (PMJAY) भारत के गरीबों और मध्यम वर्ग के लिए एक ढाल की तरह खड़ी है। इस कार्ड को बनवाने से लेकर अस्पताल में इसका उपयोग करने तक की जो भी बारीक और 'ज़मीनी' दिक्कतें थीं, हमने इस गाइड में उनका 100% सटीक समाधान बता दिए है।
अगर आप एक आम नागरिक हैं, तो अपने अधिकारों को जानें और '14555' हेल्पलाइन का इस्तेमाल करने से न डरें। और अगर आप एक VLE या कैफे संचालक हैं, तो आज ही फोटोशॉप की झंझट को छोड़ें और eCAFE TOOLS के 'Ayushman Bulk Print Tool' को अपना हथियार बनाएं। यह न सिर्फ आपके इंक (Ink) और पेपर की बचत करेगा, बल्कि आपके काम की स्पीड को 10 गुना बढ़ा देगा।
अगर आपको यह जानकारी सच में अच्छी लगी हो, तो इस पोस्ट को अपने गांव के लोगों और सभी VLE व्हाट्सएप ग्रुप्स (WhatsApp Groups) में शेयर जरूर करें ताकि कोई भी गरीब इलाज से वंचित न रहे और कोई भी दुकानदार फोटोशॉप में परेशान न हो!