All ToolsBlog & GuidesPrint ToolsImage ToolsLatest ToolsCyber Cafe ToolsSarkari Form ToolsTop 20 ToolsCalculatorsPDF ToolsTyping ToolsText ToolsUtilitiesSecurity ToolsMost Popular ToolsGovt ID PrintPhoto ResizerKisan CalculatorsFinance CalculatorsHealth CalculatorsBanking CalculatorsConverter ToolsExplore Website
Home Blog & Guides Article

पहचान पत्र (Voter ID) कैसे बनाएं, सुधारें और डाउनलोड करके A4 पर प्रिंट करें?

Listen to this article
Listening...

नमस्कार दोस्तों और जन सेवा केंद्र (CSC) चलाने वाले मेरे वीएलई (VLE) भाइयों!
हमारे देश में जब भी चुनाव का समय आता है, तो साइबर कैफे में सबसे ज्यादा भीड़ एक ही काम के लिए लगती है— वोटर आईडी कार्ड (पहचान पत्र) बनवाने या उसमें सुधार करवाने के लिए।

अक्सर लोग परेशान रहते हैं कि मेरा नाम वोटर लिस्ट में नहीं है, मेरे कार्ड में पिताजी का नाम गलत छप गया है, या मुझे अपना पहचान पत्र डाउनलोड करना है पर उसमें मोबाइल नंबर ही लिंक नहीं है। इंटरनेट पर आप सर्च करेंगे तो बहुत सी पुरानी वेबसाइट्स के वीडियो और लेख मिलेंगे, जो 'NVSP' पोर्टल के बारे में बताते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि चुनाव आयोग ने वह पुराना पोर्टल बंद कर दिया है और अब सारे नियम बदल गए हैं।

इस ब्लॉग में हम आपको बिल्कुल आसान और सीधी भाषा में बताएंगे कि नया वोटर कार्ड कैसे बनता है, उसमें सुधार कैसे होता है, और अगर आप एक दुकानदार हैं तो डाउनलोड किए हुए कार्ड को एक ही क्लिक में A4 पेपर पर कैसे प्रिंट कर सकते हैं।

पहचान पत्र (Voter ID) कैसे बनाएं, सुधारें और डाउनलोड करके A4 पर प्रिंट करें?

1. वोटर आईडी कार्ड (पहचान पत्र) क्या है और यह क्यों जरूरी है?

वोटर आईडी कार्ड (Voter ID Card), जिसे हम आम भाषा में 'पहचान पत्र' कहते हैं, भारत के चुनाव आयोग (Election Commission of India - ECI) द्वारा जारी किया जाने वाला एक सरकारी दस्तावेज है। इसे 'EPIC' (Elector Photo Identity Card) भी कहा जाता है।

यह क्यों जरूरी है?

  1. वोट डालने का अधिकार: भारत एक लोकतांत्रिक देश है। अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में है और आपके पास यह कार्ड है, तभी आप अपना वोट डालकर अपनी पसंद की सरकार चुन सकते हैं।

  2. पहचान और पते का पक्का सबूत: आधार कार्ड के बाद, पहचान पत्र भारत में पते (Address) और पहचान (Identity) का सबसे मजबूत सरकारी प्रमाण माना जाता है। बैंक में खाता खोलने से लेकर नया सिम कार्ड लेने या पासपोर्ट बनवाने तक, यहाँ तक की जाती, आवासीय और आय में भी यह मान्य है।

2. चुनाव आयोग का नया नियम है की: अब 17 साल की उम्र में भी कर सकते हैं अप्लाई

पहले नियम यह था कि जिस साल की 1 जनवरी को आपकी उम्र 18 साल पूरी हो रही है, आप उसी साल वोटर आईडी के लिए अप्लाई कर सकते थे। इस वजह से कई युवाओं को लंबा इंतज़ार करना पड़ता था।

लेकिन अब चुनाव आयोग ने नियम बदल दिए हैं। साल में 4 तारीखें तय कर दी गई हैं: 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर
सबसे अच्छी बात यह है कि अब अगर आपकी उम्र 17 साल से ऊपर है, तो आप 'एडवांस' में फॉर्म भर सकते हैं। जैसे ही ऊपर दी गई चारों में से कोई भी तारीख आएगी और आप 18 के हो जाएंगे, आपका वोटर कार्ड अपने-आप पास होकर बन जाएगा।

3. वोटर आईडी के लिए कौन-सा फॉर्म भरें?

वोटर आईडी पोर्टल पर जाते ही सामने बहुत सारे फॉर्म दिखते हैं। अगर आप गलत फॉर्म भर देंगे, तो आपका काम नहीं होगा और फॉर्म रिजेक्ट हो जाएगा। आइए इसे आसान भाषा में समझते की किस चीज के लिए कौन सा फॉर्म भरते हैं:

  • Form 6 (फॉर्म 6): यह फॉर्म सिर्फ उन लोगों के लिए है जो पहली बार अपना नया पहचान पत्र (Voter ID) बनवा रहे हैं।

  • Form 7 (फॉर्म 7): अगर घर में किसी की मृत्यु हो गई है, या कोई हमेशा के लिए दूसरी जगह चला गया है, और उसका नाम वोटर लिस्ट से कटवाना है, तो यह फॉर्म भरा जाता है।

  • Form 8 (फॉर्म 8): यह सबसे ज्यादा काम आने वाला फॉर्म है। इसका इस्तेमाल 4 कामों के लिए होता है:

    1. वोटर कार्ड में नाम, फोटो, जन्मतिथि, पिता/पति का नाम, पता या मोबाइल नंबर सुधारने (Correction) के लिए।

    2. अगर आप एक वार्ड या शहर से दूसरे वार्ड में घर बदल रहे हैं (Shifting)।

    3. अगर आपका कार्ड खो गया है या टूट गया है और आपको बिना कुछ सुधारे बस नया PVC कार्ड घर मंगवाना है (Replacement)।

    4. अगर किसी व्यक्ति को विकलांग (PwD) मार्क करना हो।

4. नया पहचान पत्र कैसे अप्लाई करें?

अब पुराना NVSP पोर्टल काम नहीं करता। आपको चुनाव आयोग के नए पोर्टल voters.eci.gov.in पर जाना होगा। अगर आप मोबाइल चला रहे हैं, तो गूगल प्ले स्टोर से 'Voter Helpline App' डाउनलोड कर सकते हैं।

अप्लाई करते समय इन 2 बातों का खास ध्यान रखें:

  1. फोटो (Photo): सबसे ज्यादा फॉर्म फोटो की वजह से रिजेक्ट होते हैं। फोटो का बैकग्राउंड एकदम सफ़ेद (White) होना चाहिए। फोटो में आप चश्मा या टोपी न पहने हों, और चेहरे पर पूरी रोशनी हो।

  2. डॉक्यूमेंट (Document): फॉर्म 6 भरते समय आपको उम्र का प्रमाण (जैसे 10वीं की मार्कशीट, जन्म प्रमाण पत्र या आधार) और पते का प्रमाण (जैसे आधार कार्ड, आवासीय, बिजली बिल या पासबुक) अपलोड करना होता है। डाक्यूमेंट्स साफ दिखने चाहिए।

नया वोटर आईडी (Form 6) बनवाने के लिए कौन-कौन से डाक्यूमेंट्स लगेंगे?

साइबर कैफे पर फॉर्म भरते समय अगर आप सही डॉक्यूमेंट नहीं लगाएंगे, तो BLO आपका फॉर्म रिजेक्ट कर देगा। नया वोटर कार्ड बनवाने के लिए ये कागज़ात सबसे ज्यादा जरूरी हैं:

  1. पासपोर्ट साइज फोटो (Photo): आपकी हाल ही की एक साफ़ फोटो, जिसका बैकग्राउंड सफ़ेद (White) होना चाहिए।

  2. हस्ताक्षर (Signature): सादे सफ़ेद कागज़ पर काले या नीले पेन से किया गया साइन।

  3. उम्र का प्रमाण (DOB Proof): जन्मतिथि साबित करने के लिए आधार कार्ड, 10वीं की मार्कशीट, या जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)।

  4. पते का प्रमाण (Address Proof): आप जहाँ रहते हैं, वहां का आधार कार्ड, बैंक की पासबुक, आवासीय या बिजली का बिल।

  5. माता-पिता या परिवार का डॉक्यूमेंट: फॉर्म में 'Family EPIC' का एक ऑप्शन होता है। आपका पोलिंग बूथ सही से सेट हो सके और इससे आपके परिवार के पास आपना भी नाम जुड़ सके, इसके लिए आपके माता, पिता या परिवार के किसी सदस्य का वोटर आईडी नंबर (EPIC) डालना बहुत जरूरी है।

💡 सबसे जरूरी बात:
अगर आप खुद से या किसी साइबर कैफे से ऑनलाइन फॉर्म (Form 6 या 8) भरवा रहे हैं, तो आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होना बहुत जरूरी है, क्योंकि फॉर्म भरते समय ई-केवाईसी (e-KYC) के लिए आधार का OTP आता है।
लेकिन, अगर आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो आपको घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है! आप बस अपने सभी डाक्यूमेंट्स और फोटो लेकर सीधे अपने इलाके के BLO (Booth Level Officer) के पास चले जाएं। BLO के पास अपना सरकारी ऐप होता है, जिससे वे बिना किसी 'आधार OTP' के भी आपका फॉर्म भरकर आपका वोटर कार्ड आसानी से बनवा देंगे।

🚨 सबसे जरूरी बात: शादीशुदा महिलाओं (Newly Married Women) के लिए नियम
अगर किसी लड़की की नई शादी हुई है और वह अपने पति के घर (ससुराल) पर नया वोटर कार्ड बनवा रही है, तो उसे अपने ससुराल के डाक्यूमेंट्स (जैसे पति का आधार/वोटर आईडी) तो देने ही होते हैं। लेकिन इसके साथ ही, BLO अक्सर लड़की के मायके के माता-पिता का आधार कार्ड या वोटर आईडी भी मांगते हैं। यह इसलिए माँगा जाता है ताकि लड़की की असली पहचान साबित हो सके और अगर मायके वाली वोटर लिस्ट से उसका नाम है तो उसे काटा जा सके। फॉर्म भरते समय इस बात का ख़ास ध्यान रखें!

5. वोटर आईडी का फॉर्म तो भर दिया, लेकिन BLO से जल्दी पास कैसे कराएं?

जब आप ऑनलाइन फॉर्म भर देते हैं, तो आपको एक 'Reference Number' मिलता है।
आप पोर्टल पर 'Track Application Status' में जाकर इस नंबर से चेक कर सकते हैं कि आपका फॉर्म कहाँ तक पहुँचा।

फॉर्म भरने के बाद वह आपके इलाके के BLO (Booth Level Officer) के पास जाता है। BLO अक्सर आपके आस-पास के किसी सरकारी स्कूल के टीचर या आंगनवाड़ी वर्कर होते हैं।
अगर आपका फॉर्म हफ़्तों से अटका पड़ा है, तो आप अपने 'Voter Information' में जाकर अपने BLO का नंबर निकाल सकते हैं। उन्हें कॉल करें या उनके पास जाकर अपने असली डाक्यूमेंट्स दिखा दें। वह तुरंत अपने ऐप से आपका फॉर्म पास (Accept) कर देंगे और 2 दिन में आपका EPIC नंबर (वोटर आईडी नंबर) बन जाएगा।

6. 'Special Intensive Revision (SIR)' क्या है?

अगर आपने कभी ध्यान दिया हो, तो चुनाव आयोग हर साल (अक्सर नवंबर-दिसंबर के महीने में) एक स्पेशल अभियान चलाता है। इसे सरकारी भाषा में "Special Intensive Revision (SIR)" या "विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण" कहा जाता है।

यह समय आपके लिए क्यों खास है?
आम दिनों में जब आप फॉर्म भरते हैं, तो BLO के पास काम का प्रेशर होता है और फॉर्म पास होने में महीनों लग जाते हैं। लेकिन जब यह 'SIR' अभियान चलता है, तो चुनाव आयोग का सख्त आदेश होता है कि वोटर लिस्ट को अपडेट करना ही है।

  • संडे कैंप (Sunday Camp): इस अभियान के दौरान हर रविवार को आपके इलाके के सरकारी स्कूलों या पोलिंग बूथ पर स्पेशल कैंप (Camp) लगाए जाते हैं।

  • सबसे फ़ास्ट काम: अगर आप इस एक-डेढ़ महीने के अंदर अपना नया फॉर्म 6 (नया नाम जोड़ना) या फॉर्म 8 (सुधार करना) भरते हैं, तो आपका काम सबसे जल्दी और बिना किसी रुकावट के पास होता है।

  • VLE भाइयों के लिए फायदा: कैफे वालों को ग्राहकों को यह बात बतानी चाहिए कि जब भी 'विशेष पुनरीक्षण' चालू हो, तो तुरंत आकर अपना कार्ड अपडेट करा लें, क्योंकि जनवरी में जो फाइनल वोटर लिस्ट छपेगी, उसमें आपका नया नाम और नई फोटो एकदम सही छपकर आ जाएगी!

7. वोटर कार्ड (e-EPIC) डाउनलोड क्यों नहीं होता? 

यह साइबर कैफे वालों और आम लोगों की सबसे बड़ी परेशानी है। लोग अपना वोटर नंबर (EPIC Number) डालकर जब डाउनलोड (e-EPIC Download) पर क्लिक करते हैं, तो स्क्रीन पर लाल रंग में लिखा आता है: "Your mobile number is not registered" (आपका मोबाइल नंबर लिंक नहीं है)

ऐसा क्यों होता है?
दरअसल, जो वोटर आईडी कार्ड बहुत पहले बने थे, उस समय मोबाइल नंबर जोड़ने का कोई सिस्टम नहीं था। इसलिए करोड़ों लोगों के कार्ड में आज भी कोई नंबर लिंक नहीं है। और बिना मोबाइल OTP के कार्ड डाउनलोड नहीं हो सकता।

इसका पक्का इलाज (Form 8):
अगर आपका कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा है, तो आपको चुनाव आयोग के पोर्टल पर जाकर Form 8 (सुधार वाला फॉर्म) भरना होगा।

  1. वहां 'Correction of Entries in Existing Electoral Roll' का विकल्प चुनें।

  2. सुधार के लिए सिर्फ 'Mobile Number' वाले बॉक्स पर टिक (Tick) करें।

  3. अपना चालू मोबाइल नंबर डालें और OTP से वेरीफाई (Verify) करके फॉर्म सबमिट कर दें।

(यहाँ एक अच्छी बात यह है कि आप एक ही मोबाइल नंबर अपने पूरे परिवार के वोटर कार्ड में भी दे सकते हैं, इससे कोई परेशानी नहीं होती)।

फॉर्म भरने के 1 से 2 दिन के अंदर आपका मोबाइल नंबर वोटर कार्ड से जुड़ जाएगा या कभी कभी तो फॉर्म ऑनलाइन भर के सबमिट करते है और उसका मोबाइल नंबर तभी लिंक हो जाता है। उसके बाद आप अपना ई-वोटर कार्ड (e-EPIC) 1 सेकंड में डाउनलोड कर सकेंगे!

8. आधार और वोटर कार्ड लिंक (Form 6B) - क्या यह सच में जरूरी है?

सरकार ने बीच में एक नियम निकाला था कि सभी लोगों को अपने पहचान पत्र को आधार कार्ड से जोड़ना है। इसके लिए Form 6B भरा जाता है।
आपको बता दें कि यह पूरी तरह से आपकी मर्जी पर निर्भर है। अगर आप लिंक नहीं भी करते हैं, तो आपका नाम वोटर लिस्ट से नहीं कटेगा।
लिंक करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे फर्जी वोटर जिनके दो-दो जगह से कार्ड बने हैं अपने-आप लिस्ट से हट जाते हैं और चुनाव में गड़बड़ी नहीं होती।

9. अगर वोटर आईडी (EPIC) खो गया है, तो अपने नाम से कैसे खोजें?

अगर आपका पहचान पत्र खो गया है और आपको अपना EPIC नंबर याद नहीं है, तो घबराएं नहीं।
आप नए पोर्टल voters.eci.gov.in पर जाएं और 'Search Your Name in Voter List' वाले बटन पर क्लिक करें।
वहां आप अपनी साधारण जानकारी जैसे अपना नाम, पिता का नाम, राज्य, जिला और अपनी जन्मतिथि (DOB) डालकर सर्च कर सकते हैं। मैच होते ही आपका वोटर आईडी नंबर स्क्रीन पर आ जाएगा।

10. पूरे गाँव या वार्ड की वोटर लिस्ट (Voter List PDF) कैसे डाउनलोड करें?

कई बार चुनाव के समय पंचायत के लोगों या कैफे वालों को पूरे गाँव की वोटर लिस्ट चाहिए होती है।
इसके लिए आपको चुनाव आयोग के पोर्टल पर 'Download Electoral Roll' का बटन मिलेगा।
वहां अपना राज्य, जिला और विधानसभा (Assembly Constituency) चुनें। आपके सामने आपके इलाके के सभी पोलिंग बूथ की लिस्ट आ जाएगी। अपने बूथ के सामने क्लिक करें, एक कैप्चा भरें और पूरे गाँव की लिस्ट आपके कंप्यूटर या मोबाइल में डाउनलोड हो जाएगी।

11. वोटर आईडी की डाउनलोड की गई PDF को A4 पेपर पर कैसे सेट करें?

अब बात करते हैं उन दुकानदार (CSC VLE) भाइयों की, जिनके पास लोग e-EPIC (डिजिटल वोटर कार्ड) की PDF लेकर आते हैं और उसे प्लास्टिक कार्ड या लेमिनेशन में प्रिंट कराने को कहते हैं।

वोटर कार्ड की PDF दो तरह की होती है:

  1. पुराना डिज़ाइन: जो खड़ा (Vertical) होता है और थोड़ा ब्लैक एंड वाइट जैसा दिखता है।

  2. नया डिज़ाइन: जो आधार कार्ड की तरह लेटा हुआ (Horizontal) और काफी कलरफुल होता है।

जब दुकानदार इसे फोटोशॉप (Photoshop) में ले जाता है, तो उसे फ्रंट और बैक हिस्से को अलग-अलग काटना (Crop) पड़ता है। फिर उसे 8.56 x 5.4 सेंटीमीटर (PVC साइज़) में सेट करना पड़ता है। नए और पुराने डिज़ाइन के चक्कर में फोटोशॉप के पुराने एक्शन काम नहीं करते, और कैफे वाले का बहुत सा कीमती समय इसी सेटिंग में बर्बाद हो जाता है।

12. 1-क्लिक में 5 वोटर कार्ड कैसे सेट और प्रिंट करें?

दुकानदार भाइयों, आपके इसी समय को बचाने के लिए हमने eCAFE TOOLS ने एक बहुत ही आसान टूल बनाया है। इसमें आपको फोटोशॉप खोलने की बिल्कुल जरूरत नहीं पड़ेगी।

👉 Voter ID Print A4 Tool (1-Click Auto Crop)

  • अपनी वोटर कार्ड की PDF सीधा यहाँ अपलोड करें।

  • हमारा सिस्टम खुद पहचान लेगा, और उसे एकदम सही साइज़ में काट लेगा।

  • आप चाहें तो 1 ही A4 फोटो पेपर पर 5 अलग-अलग ग्राहकों के वोटर कार्ड एक साथ सेट करके प्रिंट निकाल सकते हैं। इससे आपका पेपर और स्याही (Ink) दोनों बचेंगे।

  • हमारा सिस्टम सीधे आपके कंप्यूटर में काम करता है, आपकी फाइल कहीं भी इंटरनेट पर सेव नहीं होती है, इसलिए लोगों का डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहता है।

Voter ID Print A4 Tool
1-क्लिक में नए वोटर आईडी कार्ड को अनलॉक, क्रॉप और A4 / PVC पर सेट करें।
Open Tool Now

13. निष्कर्ष

वोटर आईडी कार्ड (पहचान पत्र) केवल चुनाव के दिन काम आने वाला पर्चा नहीं है, बल्कि यह इस देश में हमारी पहचान का सबसे अहम हिस्सा है। अब चुनाव आयोग ने अपना नया पोर्टल बहुत ही फ़ास्ट और आसान बना दिया है। चाहे आपको नया कार्ड बनाना हो, उसमें मोबाइल नंबर जोड़ना हो या कोई भी सुधार करना हो, अब आपको किसी दफ्तर के बाहर लाइन में लगने की जरूरत नहीं है।

आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर से ये सारे काम खुद कर सकते हैं। और हमारे जो जन सेवा केंद्र (CSC VLE) वाले भाई लोगों की मदद कर रहे हैं, वो अपने काम को और भी आसान बनाने के लिए eCAFE TOOLS के 'Voter ID Print' जैसे टूल्स का उपयोग कर सकते हैं, जिससे उनका समय बचेगा और वो ज्यादा ग्राहकों का काम कर पाएंगे।

हमेशा सही फॉर्म (Form 6, 7 या 8) का चुनाव करें और फॉर्म भरते समय साफ़-सुथरे डाक्यूमेंट्स ही अपलोड करें, ताकि आपका फॉर्म पहली बार में ही पास हो जाए। अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों और बाकी कैफे वाले भाइयों के साथ जरूर शेयर करें!

 

Frequently Asked Questions (FAQs)

Q1: मैंने नया वोटर कार्ड अप्लाई किया था, वह पास (Approve) हो गया है। क्या मुझे प्लास्टिक वाला कार्ड घर पर मिलेगा?
Ans: जी हाँ! जब आपका फॉर्म 6 (नया कार्ड) या फॉर्म 8 (करेक्शन/रिप्लेसमेंट) पास हो जाता है, तो चुनाव आयोग की तरफ से एक ओरिजिनल PVC वोटर कार्ड इंडिया पोस्ट (Speed Post) के जरिए आपके घर के पते पर बिल्कुल मुफ्त भेजा जाता है। इसमें 15 से 30 दिन का समय लग सकता है।
Q2: मैं एक शहर से दूसरे शहर (या राज्य) में रहने आ गया हूँ। क्या मुझे नया वोटर कार्ड (Form 6) बनवाना होगा?
Ans: नहीं! भारत में एक व्यक्ति के दो वोटर कार्ड होना गैर-कानूनी है। अगर आप जगह बदल रहे हैं, तो आपको नया कार्ड (Form 6) नहीं बनवाना है, बल्कि 'Form 8' भरकर 'Shifting of Residence' चुनना है। इससे आपका पुराना वोटर आईडी नंबर ही आपके नए पते पर ट्रांसफर हो जाएगा।
Q3: मेरा फॉर्म BLO ने रिजेक्ट (Reject) कर दिया है, अब मुझे क्या करना चाहिए?
Ans: फॉर्म रिजेक्ट होने का सबसे बड़ा कारण 'खराब फोटो (रंगीन बैकग्राउंड)' या 'पता साबित करने वाला गलत डॉक्यूमेंट' होता है। आप पोर्टल पर 'Track Status' में जाकर रिजेक्शन का असली कारण (Reason) पढ़ें। अपनी गलती सुधारें और दोबारा नए सिरे से सही डाक्यूमेंट्स के साथ फॉर्म भरें।
Q4: क्या मैं ई-वोटर कार्ड की प्रिंटेड कॉपी (e-EPIC) लेकर वोट डालने जा सकता हूँ?
Ans: बिल्कुल! चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार डाउनलोड किया हुआ ई-वोटर कार्ड (e-EPIC) ओरिजिनल कार्ड के बराबर ही 100% मान्य है। आप इसे प्रिंट करके वोट डालने या किसी भी बैंक/सरकारी काम में इस्तेमाल कर सकते हैं।
Q5: क्या शादी के बाद लड़की का पता और वोटर कार्ड में नाम बदला जा सकता है?
Ans: हाँ, शादी के बाद लड़की को फॉर्म 8 (Form 8) भरना होता है। उसमें 'Shifting of Residence' और 'Correction' का विकल्प एक साथ चुनकर वह अपना नया पता और पति का नाम (शादी के कार्ड या पति के आधार के Proof के साथ) अपडेट कर सकती है।
eCAFE TOOLS

eCAFE TOOLS Official

eCAFE TOOLS के संस्थापक। मेरा जुनून भारत के लाखों CSC VLE भाइयों और मेहनती छात्रों के लिए ऐसे स्मार्ट और 100% मुफ्त डिजिटल टूल्स तैयार करना है, जो उनके घंटों का काम सेकंडों में बदल सकें। हम सुरक्षा (Security) और प्राइवेसी से कभी समझौता नहीं करते।